फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers jammed all four entry points of the city, Not given way to bike to Police vehicle

शहर के चारों एंट्री प्वाइंट पर किसानों ने लगाया जाम, बाइक से लेकर पुलिस वाहन तक को नहीं दिया रास्ता

Sun, 07 Feb 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers jammed all four entry points of the city, Not given way to bike to Police vehicle
एंबुलेंस को रास्ता देते किसान। - फोटो : CharkhiDadri
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को किसानों ने जिले से गुजरने वाले दो नेशनल हाइवे समेत नौ जगहों पर जाम लगाया। दादरी शहर में प्रवेश के चारों केंद्रों पर किसानों ने डेरा डाल लिया और किसी चौपहिया वाहन को शहर में प्रवेश या बाहर नहीं जाने दिया गया। हालांकि घोषणा अनुसार किसानों ने एक भी एंबुलेंस का रास्ता नहीं रोका। इस दौरान विभिन्न नाकों से चार एंबुलेंस गुजरी। किसानों के चक्का जाम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
विज्ञापन

दादरी शहर में प्रवेश के लिए चार रास्ते हैं। सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक किसान रावलधी चौक, लोहारू चौक, समसपुर टी प्वाइंट और चिड़िया मोड़ पर पहुंच गए। दोपहर 12 बजते ही किसानों ने सड़कों पर दरी बिछा ली और यहां से गुजरने वाले वाहनों को रुकवा दिया। लोहारू चौक ओवरब्रिज के ऊपर भी किसानों ने अपने ट्रैक्टर खड़े कर दिए। किसानों के चक्का जाम के चलते एनएच-334 बी और 148-बी पर तीन घंटे के लिए वाहनों के पहिये थमे रहे। शहर के अलावा इमलोटा, मोरवाला, अटेला, बाढड़ा के क्रांतिकारी चौक और आदमपुर में किसानों ने जाम लगाया। इस दौरान किसी भी एंबुलेंस का रास्ता नहीं रोका गया। जाम के दौरान चिड़िया चौक, लोहारु चौक, समसपुर टी प्वाइंट, रावलधी चौक से एंबुलेंस गुजरी। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। 400 से अधिक पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए जिले में तैनात किए गए।
विज्ञापन

विधायक बोले- कृषि कानून वापस न होने तक जारी रहेगी लड़ाई
लोहारू चौक जामस्थल पर पहुंचे निर्दलीय विधायक एवं सांगवान खाप-40 प्रधान सोमबीर सांगवान ने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं। अब वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। कृषि कानूनों की वापसी न होने तक सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खापों और किसान संगठनों के आह्वान पर पहुंचे किसान
जिले की फौगाट खाप-19, सांगवान खाप-40, श्योराण खाप-25, सतगामा और हवेली खाप समेत किसान संगठनों ने चक्का जाम के लिए गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। खापों के आह्वान पर सभी जामस्थलों पर किसान काफी संख्या में पहुंचे।
खनन सामग्री से भरे डंपर और ट्रॉले जाम में फंसे
जिले के क्रशरों से भवन निर्माण सामग्री लेकर गुरुग्राम और रोहतक की तरफ जा रहे डंपर और ट्रॉले को दोपहर 12 बजते ही किसानों ने रुकवा दिया। दोपहर तीन बजे जाम खोला गया और तब तक दादरी-दिल्ली और नारनौल-भिवानी मुख्यमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
कार की निकाली चाबी, रुकवाने के प्रयास में गिरा बाइक सवार
लोहारू चौक जामस्थल पर एक कार की चाबी भी वहां मौजूद लोगों ने निकाल ली। चालक के विरोध करने पर तीन बजे चाबी देने की बात कही गई। वहीं, साढ़े 12 बजे यहां से गुजर रहे एक बाइक सवार को एक व्यक्ति ने रोकने का प्रयास किया। उक्त व्यक्ति ने बाइक को पीछे से पकड़ लिया जिसके चलते चालक संतुलन खोकर सड़क पर गिर गया। हालांकि गनीमत रही कि उसे चोट नहीं लगी।

रोडवेज बसों का संचालन रखा बंद
चक्का जाम के चलते रोडवेज अधिकारियों ने बस सेवा बंद रखी। दोपहर 12 से तीन बजे तक बस स्टैंड से एक भी बस नहीं निकली जबकि सामान्य दिनों में इन तीन घंटों के अंदर करीब 25 बसें विभिन्न रूटों के लिए चलती हैं।

सिविल अस्पताल की तरफ बढ़ रहे पुलिस वाहन को रुकवाकर बातचीत करते किसान।

सिविल अस्पताल की तरफ बढ़ रहे पुलिस वाहन को रुकवाकर बातचीत करते किसान।- फोटो : CharkhiDadri

 चिड़िया मौड़ धरने पर बैठे किसान ।

चिड़िया मौड़ धरने पर बैठे किसान ।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed