फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   farmers bemiadi dharana start

Charkhi Dadri News: किसानों का बेमियादी धरना शुरू, सीएम की रैली के विरोध की दी चेतावनी

Thu, 17 Jul 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 17 Jul 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
farmers bemiadi dharana start
बाढड़ा अनाज मंडी के समीप संचालित धरने को संबोधित करते किसान नेता रवि आजाद। संवाद
फोटो 22
विज्ञापन




बाढड़ा अनाज मंडी के पास संचालित धरने को संबोधित करते किसान नेता रवि आजाद। संवाद
फोटो 23
लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी करते किसान संगठनों के पदाधिकारी व किसान। संवाद


- बकाया मुआवजा नहीं मिलने पर बाढड़ा में किसान संगठनों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- अब तक बिजली संचालित नलकूप कनेक्शन मिले न बर्बाद फसलों का मुआवजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। पिछले रबी सीजन में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा व कृषि बिजली नलकूप नहीं नहीं देने पर क्षेत्र के किसान संगठनों ने तहसील कार्यालय के समीप बेमियादी धरना एवं प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने को अनेक सामाजिक व राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंच कर समर्थन दिया। किसान संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार ने किसानों की मांगे नहीं मानीं तो 24 जुलाई को सीएम के आगमन पर बड़ा रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जुई रोड स्थित अनाज मंडी व तहसील कार्यालय के समक्ष भाकियू जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा की अध्यक्षता में बेमियादी धरना शुरू हुआ। किसान नेता रवि आजाद ने कहा कि मौजूदा सरकार जानबूझ कर इस क्षेत्र के हितों से खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में भाकियू जिला अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने कहा कि 2024-25 में रबी की फसलों में ओलावृष्टि और असमय वर्षा के कारण नुकसान हुआ है जबकि अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। हरपाल भांडवा ने कहा कि वह बार-बार ज्ञापन और मांगपत्र दे चुके हैं। कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिले हैं।
भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रवि आज़ाद ने कहा कि यह आंदोलन किसानों के अधिकारों की लड़ाई है और जब तक हर किसान को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत साफ नहीं है। सरकार किसान की जमीन को पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है जो किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे।
आजाद ने कहा कि सरकार की स्मार्ट मीटर लगाए जाने की तैयारी चल रही है। इसे भारतीय किसान यूनियन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा। इसके विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। कभी खाद की लेकर किसान को परेशान किया जाता है तो कभी उसके खेत में बड़े टावर लगाए जा रहे हैं। ताकि, किसान खुद ही परेशान होकर अपनी जमीन को पूंजीपतियों के हवाले कर दे।
- 150 करोड़ का बकाया मुआवजा जल्द दे सरकार : आजाद
आजाद ने कहा कि आज का किसान अपने अधिकारों को अच्छी प्रकार से समझता है। किसान अपनी जमीन को कभी भी नीलाम नहीं होने देंगे। यह बात सरकार को भलीभांति समझ लेना चाहिए। रवि आजाद ने प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही किसानों का बकाया मुआवजा 150 करोड़ जारी नहीं किया गया तो किसान संगठन मुख्यमंत्री की प्रस्तावित झोझूकलां में होने वाली रैली का भी विरोध करेंगे।

- ये पहुंचे धरनास्थल
इस अवसर पर किसान सभा अध्यक्ष रणधीर कुंगड़, कांग्रेस नेता राजू मान, हलकाध्यक्ष रघबीर श्योराण, नंबरदार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजबीर हंसावास, ओमप्रकाश उमरवास, अतर सिंह बाढड़ा, अशोक काकड़ौली, जजपा जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास, करण सिंह बाढड़ा, हलकाध्यक्ष विजय श्योराण, राजेंद्र हुई, सरपंच दिनेश हंसावास व नरेश द्वारका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed