{"_id":"6714438b3e70ec30e109c1a4","slug":"farmers-are-waiting-to-get-dap-fertilizer-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-124994-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डीएपी खाद के इंतजार में घंटों लाइन में लगे रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डीएपी खाद के इंतजार में घंटों लाइन में लगे रहे किसान
Sun, 20 Oct 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा के सहकारी समिति में डीएपी खाद के इंतजार में बैठे किसान।
बाढड़ा। क्षेत्र में शनिवार शाम तक डीएपी खाद के लिए सहकारी समितियों के उर्वरक बिक्री केंद्रों पर किसानों की भीड़ बनी रही। किसान खाद के इंतजार में घंटों तक बैठे रहे। खाद की आपूर्ति कम होने और जरूरत अधिक होने पर किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। रबी सीजन की सरसों बिजाई का उपयुक्त समय होने के कारण किसानों को डीएपी की जरूरत है।
सहकारी विभाग ने सितंबर में कुल 10,000 कट्टों की आपूर्ति की थी। इनमें से झोझूकलां में 5,000 कट्टों की आपूर्ति की गई है। किसान धर्मेंद्र सिंह, रामकिशन, अजय कुमार, सतबीर सिंह, हवा सिंह आदि ने बताया कि सरसों की बिजाई का समय है। वे एक सप्ताह से खाद के लिए भटक रहे हैं। सरकार ने सहकारी समितियों में खाद भेज रही है और न ही निजी दुकानों में आपूर्ति की गई है।
व्यर्थ ढिंढोरा पीटा रही सरकार : मनीषा सांगवान
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं डॉ. मनीषा सांगवान ने कहा कि तीन दिन पूर्व सरकारी नौकरियों चयन सूची जारी की है जिसमें मात्र नौ हजार युवकों को नौकरी मिली है और सरकार 25,000 नौकरियों का झूठा दावा कर रही है। इस भर्ती में अधिकतर वे युवा लगे हैं जो पहले ही सरकारी नौकरी कर रहे हैं। प्रदेश के पात्र युवा आज भी नौकरी से वंचित रह गए हैं। मनीषा ने कहा कि भाजपा ने पांच साल बाद किसी भर्ती की चयन सूची लगाई है। भाजपा नेताओं में भर्ती का श्रेय लेने की होड़ लगी है। ये भी साफ है कि अब सरकार पूरे कार्यकाल में कोई भर्ती नहीं करेगी। जो युवा नौकरी से वंचित रह गए हैं वे अब रोजगार के लिए भटकते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सरकार किसानों की समस्या भी नहीं सुलझा रही है।
विज्ञापन
फोटो 10 मनीषा सांगवान