फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers and laborers will take out the Tiranga Yatra Today

किसान और मजदूर आज निकालेंगे तिरंगा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers and laborers will take out the Tiranga Yatra Today
कितलाना गांव में धरने को संबोधित करते हुए विधायक सोमबीर सांगवान। संवाद - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भिवानी- दादरी के किसान-मजदूर 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह बात सांगवान खाप- 40 के सचिव नरसिंह सांगवान ने कितलाना टोल पर धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दादरी, भिवानी, बाढड़ा, बवानी खेड़ा के किसान मजदूर तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कितलाना टोल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

सांगवान खाप- 40 के प्रधान एवं दादरी के निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि किसान तिरंगा यात्रा शांति पूर्ण तरीके से निकाली जाएगी। जब तक किसानों का शोषण व लूट बंद नहीं होगी तिरंगे का सम्मान करते हुए संघर्ष जारी रहेगा। तीनों कृषि कानून व बिजली बिल- 2021 को रद्द करवाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य की संवैधानिक गांरटी लेकर ही वर्तमान संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाएंगे। धरने के 233 वें दिन अध्यक्षता सांगवान खाप से फौगाट खाप से धर्मबीर समसपुर,श्योराण खाप से जगदीश, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से सज्जन कुमार सिंगला, युवा कल्याण संगठन के सुभाष यादव,बलबीर सिंह, रणसिंह,कलावती, संतरा डोहकी,संतोष देशवाल, सुशीला घनघस व गुड्डी कितलाना ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed