फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers affected by natural calamities will not be neglected: JP Dalal

प्राकृतिक आपदा प्रभावित किसानों की नहीं होगी उपेक्षा : जेपी दलाल

Thu, 16 Feb 2023 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 16 Feb 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers affected by natural calamities will not be neglected: JP Dalal
सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलते प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल। संवाद
बाढड़ा। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा प्रभावित किसानों को बीमा कंपनी या स्पेशल गिरदावरी से मुआवजा मुहैया करवाना सरकार का दायित्व है। किसानों की हर समस्या में वो उनके साथ मजबूती से खड़े है। मार्च माह में पशुपालन प्रदर्शनी से क्षेत्र के पशुओं को अनेक लाभ मिलेंगे इसलिए पशुपालक इसमें बढ़-चढ़ कर भागीदारी करें। कृषिमंत्री ने पूर्व चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा के प्रतिष्ठान पर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के समक्ष कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरसों पर पाले की मार से किसानों के नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की घटती लोकप्रियता से पार्टी में भगदड़ मची हुई है। भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों से आज हर आदमी सरकार की नीतियों से संतुष्ट है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सरपंचों को ई- टेंडरिंग के विरोध के बजाय काम शुरू करना चाहिए। अगर कोई समस्या आई तो त्वरित समाधान होगा। पंचायत जनप्रतिनिधियों को सरकार विकास योजनाओं के लिए धन की कमी आड़े नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यानंद हंसावास, पंचायत समिति चेयरमैन आनंद फौजी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप सिंटी, बलजीत हंसावास, नरेश कादयान, संदीप धनखड़, नरेश , नवीन बाढड़ा, संजय राणा, किसान मोर्चा हलकाध्यक्ष मंजीत पहलवान, संदीप धनखड़ जगरामबास, अजीत सिरसली, प्रताप सिंह, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed