Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmer sleeping in field beaten to death, brother who came to save him also beaten

चरखी दादरी: खेत में सो रहे किसान की पीटकर हत्या, बचाने आए भाई को भी पीटा

Fri, 29 Sep 2023 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Updated Fri, 29 Sep 2023 10:43 PM IST
सार

पुलिस ने मृतक के पिता जगदीश के बयान पर मृतक की सगी बुआ समेत 15 हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Farmer sleeping in field beaten to death, brother who came to save him also beaten
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के सांजरवास गांव में खेत में सो रहे किसान की जमीन विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं खेत में भाई के लिए खाना लेकर आ रहे छोटे भाई पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया, लेकिन वह किसी तरह से जान बचाकर मौके से भागने में कामयाब रहा। इस मामले में बौंदकला पुलिस ने सगी बुआ समेत 15 लोगों पर हत्या के केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार सांजरवास निवासी बाबूलाल (44) खेत में सो रहा था। उसी दौरान करीब 15 लोग उनके खेत में डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंच गए। उन्होंने आते ही बाबूलाल पर हमला कर दिया। उस दौरान छोटा भाई विष्णु घर से अपने बड़े भाई के लिए खेत में खाना लेकर आ रहा था। हमलावरों ने उसे भी देख लिया और उस पर हमला किया। विष्णु किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागने में कामयाब रहा।

विज्ञापन

 

बाबूलाल को गंभीर रूप से घायल करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल बाबूलाल को उपचार के लिए देर रात ही सिविल अस्पताल लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर बौंदकलां थाना पुलिस ने देर रात ही पीजीआई पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतक का बुआ के साथ चल रहा था जमीन विवाद
पुलिस को दिए बयान में जगदीश ने बताया कि उसका बहन के साथ जमीन विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जगदीश ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर ही उसके बेटे की हत्या की गई है।



शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। शुक्रवार देर शाम सांजरवास में मृतक का दाह-संस्कार भी हो गया है। इस संबंध में हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने जमीन विवाद के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। -ओमप्रकाश, एसएचओ, बौंदकलां थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed