फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmer said - Central government should cancel agricultural laws by stopping pretense of negotiations

किसान बोले- बातचीत का दिखावा बंद कर कृषि कानूनों को रद्द करे केंद्र सरकार

Wed, 20 Jan 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Farmer said - Central government should cancel agricultural laws by stopping pretense of negotiations
कितलाना टोल प्लाजा पर मौजूद किसान। - फोटो : CharkhiDadri
कितलाना टोल प्लाजा पर दादरी और भिवानी जिले के किसानों का धरना मंगलवार को 26वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर मौजूद किसानों ने सरकार पर किसान आंदोलन को दबाने और कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय जांच एजेंसी से माध्यम से किसान आंदोलन में सहयोग करने वालों को नोटिस भिजवाकर उनको भयभीत करने का असफल प्रयास कर रही है। इसके साथ शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठाने वाले अनेक किसानों पर राष्ट्रद्रोह जैसे संगीन मुकदमे बना कर राज्य सरकार आंदोलन को दबाने का काम कर रही है जो बर्दाश्त से बाहर है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसान आंदोलन को बदनाम करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 56 दिन से चल रहे आंदोलन में 121 किसान जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद सरकार होश में नहीं आई है। सरकार बार-बार बातचीत का जो दिखावा कर रही है उसको बंद करे और गंभीरता से किसानों की सभी मांगें पूरी करे। कितलाना टोल पर 26वें दिन किसानों के अनिश्चितकालीन धरने की अध्यक्षता सांगवान खाप सचिव नरसिंह डीपीई, बलवंत नंबरदार, रणधीर कुंगड़, बिजेंद्र बेरला, अनिल शेषमा, बलबीर बजाड़, सुखदेव सिंह, मूर्ति देवी ने संयुक्त रूप से की। धरनास्थल पर गंगाराम श्योराण, राजकुमार कादयान, राजू मान, कमल सिंह मांढी, राजकुमार हड़ौदी, मंगल सुई, धर्मेंद्र छपार, सज्जन सिंगला, सुभाष यादव, सुरेश फौगाट, प्रेमा, संतरा, सावित्री, मूर्ति देवी, कृष्णा सांगवान, दिलबाग ग्रेवाल, राजबीर चंदेनी, भीम सिंह द्वारका, सत्यवान बलियाली, रत्तन बोहरा, महासिंह रंगा, नरदेव अटेला, हरदयाल, जयसिंह दहिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed