फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmer protest

किसान नेता बोले: संसद में प्रधानमंत्री का भाषण था झूठ का पुलिंदा

Fri, 12 Feb 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Farmer protest
कितलाना टोल प्लाजा पर दादरी और भिवानी के किसानों का धरना वीरवार को भी जारी रहा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा में दिए गए भाषण पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का भाषण झूठ के पुलिंदे के सिवाय कुछ नहीं है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सदन में कहा कि सती प्रथा, बाल विवाह, तीन तलाक पर कानून बनाने की किसी ने मांग नहीं की थी। लेकिन वो भूल गए कि सती प्रथा रोकने के लिए राजा राम मोहन राय ने लंबे समय तक लड़ाई लड़ी थी। वहीं, बाल विवाह रोकथाम के लिए आर्य समाज के साथ अनेक महिला संगठनों ने संघर्ष किया था। मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक पर रोक के लिए लंबी जद्दोजहद की है। प्रधानमंत्री को शायद आंदोलन के नाम से ही चिढ़ है तभी हर रोज कोई ना कोई कटाक्ष करते रहते हैं।
विज्ञापन

कितलाना टोल पर संयुक्त अध्यक्ष मंडल की बैठक में नरसिंह डीपीई, बिजेंद्र बेरला, गंगाराम श्योराण, मास्टर राज सिंह, राकेश आर्य, रणधीर कुंगड़, सुभाष यादव, रत्तन जिंदल, दिलबाग ग्रेवाल, राजेश झोझूकलां के साथ राजू मान, कमल प्रधान, कृष्णा छपार शामिल हुए और सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 फरवरी तक के जो कार्यक्रम घोषित किये गए हैं उनका पूरा अनुसरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद जवानों के बलिदान की याद में कैंडल मार्च व मशाल जुलूस निकालकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद चौधरी छोटूराम की जंयती पर 16 फरवरी को किसान बड़ी संख्या में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को भिवानी और दादरी में दोपहर 12 से 4 बजे तक रेल रोकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान महिपाल सिंह सांगवान और सचिव प्रहलाद सिंह ने कितलाना टोल पर धरने का समर्थन देते हुए कहा कि किसानों की मांगें हर तरह से जायज हैं और इस संघर्ष में डटकर साथ देंगे।

धरनास्थल पर प्रोफेसर राजेंद्र डोहकी, कृष्ण फौगाट, बलवान सिंह पार्षद, दिलबाग ढुल, राजबीर बोहरा, बलबीर बजाड़, रामफल देशवाल, सुरेंद्र घिकाड़ा, राजेंद्र फौजी, बीरमति, निर्मला, सुनीता, अजीत सिंह, जगराम, मास्टर ओमप्रकाश, दिलबाग गोपी, राकेश पैंतावास, पूर्व सरपंच समुंद्र सिंह व रामू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed