फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   farmer protest

35 वाहनों के काफिले के साथ श्योराण खाप-25 ने भी किया दिल्ली कूच

Fri, 04 Dec 2020 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
farmer protest
हड़ौदा बस स्टैंड से किसानों के जत्थे को रवाना करते श्योराण खाप अध्यक्ष । - फोटो : CharkhiDadri
दिल्ली के किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए सर्वजातीय श्योराण खाप 25 के पदाधिकारियों का जत्था हड़ौदा बस स्टैंड से वीरवार को रवाना हुआ। इस दौरान किसान, पंचायत प्रतिनिधियों व युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर केंद्र सरकार से कृषि क्षेत्र के तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग की। खाप पदाधिकारी किसानों को साथ लेकर 35 वाहनों में रवाना हुए। वीरवार को जिले से करीब 150 लोगों ने दिल्ली कूच किया।
विज्ञापन

श्योराण खाप अध्यक्ष बिजेंद्र बेरला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की धैर्य की परीक्षा न ले। आज किसान भूखा, प्यासा दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहा है, लेकिन पीएम व कृषि मंत्री मामले को घुमाकर किसानों के हितों से खिलवाड़ कर रहे हैं। आज देश के किसान मजदूर, श्रमिक सड़कों पर उतर चुके हैं, इसीलिए सरकार को हठता अपनाने की बजाय तीनों कानूनों को वापस लेकर एमएसपी को अनिवार्य बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जत्थे में वयोवृद्ध किसान नेता कमल सिंह मांढ़ी, पूर्व चेयरमैन छेलूराम भोपाली, जाट सभा राज्य सचिव विद्यानंद हंसावास, विजय खोरड़ा, ब्राह्मण सभा संरक्षक विजय, सरपंच अजीत सिंह, नंबरदार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजबीर हंसावास, किसान सभा अध्यक्ष रघबीर काकड़ौली, मीरसिंह जेवली, एडवोकेट सुनील, बलवान किष्किंधा, जाट सभा अध्यक्ष प्रदीप बाढड़ा, पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा, जयदीप काकड़ौली, सरपंच सुरेश धनासरी, राजकुमार हड़ौदी, राजेश, रणधीर, नसीब कारीमोद, धन सिंह नंबरदार, कमल सिंह हड़ौदी, सुमेर सिंह भांडवा,करतार सिंह, मदन धनखड़, ईश्वर सिंह, प्रताप हंसावास, दिलबाग गोपी, नरेश कादयान, मांगेराम जांगड़ा, करतार कारी, महेंद्र सिंह जेवली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी के रोहतक फाटक के समीप खड़े श्योरण खाप के काफिले में शामिल वाहन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed