फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   farmer in tuouble

किसानों ने पीएम को भेजी शिकायत तो बीमा कंपनी ने रद्द किए आवेदनों को किया मंजूर

Sat, 13 Feb 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
farmer in tuouble
प्रधानमंत्री फसल बीम योजना के तहत बीमा राशि देने की बजाय आवेदनों को तीन माह बाद रद्द करने के मामले में अब बीमा कंपनी यू-टर्न लिया है। इस मामले में जिन किसानों के आवेदन रद्द किए गए थे उन्होंने गत नवंबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिकायत भेजी थी। इसके बाद अब बीमा कंपनी ने जिले में रद्द किए गए 450 आवेदनों को स्वीकृत्त कर लिया है। किसानों से जुड़े इस मुद्दे को अमर उजाला ने अपने अलग-अलग संस्करणों में प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

बौंदकलां निवासी किसान मुलतान सिंह और अमित कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी शिकायत में बताया था कि मुलतान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी पांच एकड़ भूमि का खरीफ की फसल कपास का बीमा बजाज एलायंस से जुलाई 2020 में करवाया था। जबकि अमित कुमार ने सात एकड़ भूमि की बाजरा की फसल का बीमा करवाया था। बजाज एलायंस कंपनी ने फसल का बीमा करवाने के तीन महिने बाद बिना किसी कारण के उनके आवेदन रद्द कर दिए। जबकि किसानों की फसल में मानसून की बारिश से नुकसान हुआ था। जिसकी शिकायत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग चरखी दादरी को दी थी। शिकायत के आधार पर ही बीमा कंपनी और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने संयुक्त रूप से खराब फसल का मुआयना करने के बाद नुकसान आंकलन रिपोर्ट बनाने के बावजूद मुआवजा नहीं देकर आवेदन ही रद्द कर दिए थे। बीमा कंपनी ने नवंबर माह में बौंदकलां के करीबन 150 और पूरे जिले के 450 रबी की फसल बीमा योजना के आवेदनों को कागजात में कमी बताकर रिजेक्ट किए थे।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी को शिकायत भेजने वाले एडवोकेट अमित परमार ने बताया कि फसल बीमा योजना के आवेदन करने के तीन महीने बाद बीमा कंपनी ने सर्वे करने के बाद फार्मर कॉपी देने की बजाय रद्द कर दिए थे। पीएम को शिकायत भेजने के बाद ही फसल बीमा कंपनी ने आवेदनों को अप्रूवल दी है। स्टेटस रिपोर्ट में मुआवजा प्रोसेस में भी दर्शा रहा है। जिसकी सूचना शिकायतकर्ता को ई-मेल पर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज एलायंस फसल इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर दिवेश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के 450 के लगभग आवेदन रिजेक्ट किए गए थे। उनके पास अभी कितने रबी फसल बीमा के आवेदन कर पहुंचे थे और कितने रिजेक्ट किए गए थे, ये जानकारी अभी नहीं है। लेकिन जिन किसानों ने दोबारा जमीनी कागजात स्कैन करके अपलोड कर दिए थे उनको मंजूरी दी गई थी। ज्यादातर आवेदन कॉमन सर्विस सैंटर के जरीये भरे गए रिजेक्ट हुए हैं। पीएम को शिकायत भेजने के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed