{"_id":"68754d07e0ad4943de0b0f3e","slug":"farmer-died-by-current-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-140655-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खेत में करंट लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खेत में करंट लगने से किसान की मौत
Tue, 15 Jul 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
मृतक सुभाष। स्रोत: परिजन
फोटो 30
नागरिक अस्पताल में सुभाष के शव का पोस्टमार्टम होने का इंतजार करते परिजन। संवाद
फोटो 31
मृतक सुभाष। स्रोत : परिजन
- निहालगढ़ निवासी मृतक का अटेला कलां चौकी पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। निहालगढ़ निवासी एक किसान की सोमवार सुबह खेत में करंट लगने से मौत हो गई। अटेला कलां चौकी पुलिस ने मृतक सुभाष (50) का दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। उनके बेटे मोनू के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
पुलिस को दिए बयान में मोनू ने बताया कि उसके पिता सुभाष सोमवार सुबह करीब 6 बजे कृषि कार्य के लिए खेत में गए थे। हौद को पानी से भरने के लिए जब वह पाइप उठाने लगे तो पाइप ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को छू गया। इससे उसके पिता को करंट लगा और वह अचेत होकर गिर पड़े।
बयानकर्ता मोनू के अनुसार, उनके पड़ोसी चरण सिंह ने उसके पिता को अचेत देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन, तब तक उसके पिता की मौत हो चुकी थी। फिर पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचाया। कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, अटेला कलां पुलिस चौकी जयभगवान ने बताया कि मृतक सुभाष के बेटे मोनू के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है।