फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farewell to NSG commandos with state honors

एनएसजी कमांडो को राजकीय सम्मान के साथ दी विदाई

Thu, 08 Jul 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farewell to NSG commandos with state honors
बाढड़ा (चरखी दादरी)। मानेसर में तैनात एनएसजी कमांडो सोनू पिलानिया का सोमवार को प्रशिक्षण के दौरान हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे 32 वर्ष के थे। मंगलवार शाम को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव काकड़ौली हटठ्ी में उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके पार्थिव शरीर पर एनएसजी महानिदेशक ने पुष्प चक्र अर्पित किए। एनएसजी, आईटीबीपी व हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाई और छह राउंड गोलियां दागकर अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

गांव काकड़ौली हटठ्ी निवासी सूबे सिंह के इकलौते पुत्र सोनू कुमार वर्ष 2011 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। बाद में उन्हें एनएसजी में तैनात कर दिया गया। सोमवार देर शाम प्रशिक्षण के बाद उन्हें अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ। उनकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। तिरंगे में लिपटा मंगलवार को पार्थिव शरीर गांव में लाया गया। एनएसजी महानिदेशक की तरफ से निरीक्षक कमांडर संदीप कुमार, थाना प्रभारी राजकुमार व आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में मिलिट्री पुलिस के सेवानिवृत्त कैप्टन रामकिशन पिलानिया, एनएसजी उपनिरीक्षक अजीत श्योराण, थाना प्रभारी राजकुमार, राजकीय कॉलेज के पूर्व प्रधान विजय, खाप नेता सज्जन सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रीतम, प्रकाश पहलवान, सूबेदार ओमप्रकाश, राजेंद्र सिंह, अतर सिंह श्योराण, शक्ति पहलवान, देवीलाल नंबरदार, नवीन श्योराण, दीपक आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed