फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Eye diseases are increasing due to changing weather and dusty winds.

Charkhi Dadri News: बदलते मौसम और धूल भरी हवाओं से बढ़ रहीं आंखों की बीमारियां

Wed, 18 Feb 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Eye diseases are increasing due to changing weather and dusty winds.
दादरी के नागरिक अस्पताल में मरीज की आंखों की जांच करते विशेषज्ञ। 
चरखी दादरी। पिछले कुछ दिनों से बदलते मौसम और धूल-मिट्टी के कारण लोगों को नेत्र संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में आए बदलाव और हवा में मौजूद धूल व प्रदूषण के कणों के कारण लोगों को आंखों में एलर्जी, जलन, कंजंक्टिवाइटिस (आंख आना) जैसी समस्याएं झेलनी पड़ रही है। यही कारण है कि नागरिक अस्पताल में भी नेत्र संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हर रोज यहां करीब 200 मरीज उपचार करवाने पहुंच रहे हैं, इनमें से आधे से अधिक मरीज एलर्जी, जलन, कंजंक्टिवाइटिस आदि से पीड़ित होते हैं।
विज्ञापन


धूल-मिट्टी व एलर्जी है मुख्य कारण
नागरिक अस्पताल में तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुण मित्तल ने बताया कि इस मौसम में चलने वाली तेज हवाएं अपने साथ धूल और सूक्ष्म प्रदूषक कण लेकर आती हैं। जब ये कण आंखों के संपर्क में आते हैं, तो एलर्जी पैदा करते हैं। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। वायरल कंजंक्टिवाइटिस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है। ऐसे में इसके प्रति सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
डॉ. वरुण मित्तल ने बताया कि विशेषकर इस मौसम में नेत्र रोगों की चपेट में आने से बचने के लिए दुपहिया वाहन चलाते समय चश्मे का प्रयोग करें और धूल-मिट्टी वाली जगहों पर जाने से परहेज करें। आंखों को बार-बार हाथों से न छुएं। समय-समय पर साफ पानी से आंखों को धोएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें। अधिक से अधिक मात्रा में पानी पिएं, ताकि आंखों में नमी बनी रहे। चिकित्सक के अनुसार, आंखों में किसी भी प्रकार की परेशानी महसूस होने पर अपनी मर्जी से कोई भी आई-ड्रॉप न डालें। हमेशा चिकित्सक से परामर्श लेकर ही दवाओं का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या होता है कंजंक्टिवाइटिस
विशेषज्ञों के अनुसार कंजंक्टिवाइटिस (आंख आना) आंख की झिल्ली में सूजन होती है। यह वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण, एलर्जी या रसायनों के संपर्क में आने से होती है। इससे आंख लाल और खुजली महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed