{"_id":"5f889a168ebc3e9c03340953","slug":"extortion-case-dabish-giving-by-six-teams-for-arrest-of-main-four-accused-charkhidadri-news-rtk578525620","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मामला : मुख्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें दे रहीं दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मामला : मुख्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें दे रहीं दबिश
विज्ञापन
क्रशर एसोसिएशन प्रधान से दस करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में वीरवार को जिला पुलिस के हाथ और सफलता नहीं लगी। रंगदारी और फायरिंग कांड के चार मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं। जिला पुलिस कप्तान विनोद कुमार के आदेशों पर पुलिस की छह टीमों ने वीरवार को विभिन्न जगहों पर दबिश दी। पुलिस प्रशासन का दावा है कि जल्द ही चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि क्रशर एसेेसिएशन प्रधान सोमबीर घसोला के ऑफिस पर जाकर गत सात अक्तूबर को बदमाशों ने दस करोड़ की रंगदारी मांगी थी। आठ अक्तूबर को कलियाणा गांव में क्रशर संचालकों पर फायरिंग की गई थी और इसके दो दिन बाद नई अनाज मडी परिसर में गोलियां चलाई गई थीं। पुलिस ने इस मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो ऐसे हैं जिनका पुराना अपराधिक रिकॉर्ड है। रोहित कलियाणा पर 13 अपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि नई अनाज मंडी में फायरिंग करने के आरोपी मोहित पर बाढड़ा थाने में डकैती का केस दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया मुख्य आरोपी कृष्ण उर्फ फोरड, मनीष कलियाणा, आनंद और संजय उर्फ भेडिया की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें दबिश दे रही हैं। संभावित प्रत्येक ठिकाने पर पुलिस की नजर है और जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।