फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Explain the benefits of voting to villagers

Charkhi Dadri News: स्वीप टीम ने ग्रामीणों को बताए मतदान के फायदे

Wed, 20 Mar 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 20 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Explain the benefits of voting to villagers
बाढड़ा क्षेत्र में ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करते स्वीप टीम सदस्य।
चरखी दादरी। नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र छिल्लर के निर्देशों पर स्वीप टीम ने मंगलवार को कारीआदू, कारी तोखा और सिरसली में जागरुकता अभियान चलाया। इसके तहत ग्रामीणों से लोकसभा चुनाव में अधिकतम संख्या में मतदान करने की अपील की गई। टीम सदस्यों ने ग्रामीणों को मतदान के फायदे भी बताए।
विज्ञापन

स्वीप टीम के सदस्य सुंदरपाल और हरपाल आर्य ने ग्रामीणों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में मतदान जरूरी है। संविधान ने 18 वर्ष से अधिक आयु के हर नागरिक को वोट का अधिकार दिया है। इसके लिए मतदाता सूची बनाई जा रही है। इसमें नाम शामिल होने पर ही वोट का अधिकार दिया जा रहा है। इसी के आधार पर मतदाता अपनी पसंद के प्रत्याशी का चयन कर सकता है।
विज्ञापन

इसके साथ चुनाव आयोग ने ‘नोटा’ की सुविधा भी मतदाताओं को दी है। अगर कोई भी मतदाता किसी भी प्रत्याशी को अपना वोट नहीं देना चाहता तो वह ईवीएम पर ‘नोटा’ का बटन दबा सकता है। इस सुविधा से मतदाता को वोट के अधिकार के साथ बहिष्कार की सुविधा भी मिली है लेकिन इसके लिए मतदाता का जागरूक होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आग्रह किया कि अपने आसपास के परिवारों को भी अधिकतम मतदान का संदेश दें। इस दौरान कारीआदू की सरपंच ज्योति, कारीतोखा के सरपंच राजकुमार सहरावत, बीएलओ अनूप और राकेश कुमार ने भी ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर सुमन देवी, निर्मला, नरेश देवी, ममता, सुमित्रा, जमीला आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।

बाढड़ा क्षेत्र में ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करते स्वीप टीम सदस्य।

बाढड़ा क्षेत्र में ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करते स्वीप टीम सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed