फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Except DC in the revenue department, no worker took precautionary dose

राजस्व विभाग में डीसी को छोड़कर किसी कर्मी ने नहीं लगवाई एहतियाती डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Except DC in the revenue department, no worker took precautionary dose
चरखी दादरी। जिले में 74 फीसदी से अधिक हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर्स को अब तक बूस्टर डोज लग चुकी है। फिलहाल 800 हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर्स ऐसे हैं जिन्होंने समय पूरा होने के बाद भी बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। राजस्व विभाग इस मामले में सबसे आगे है और जिला उपायुक्त प्रदीप गोदारा को छोड़कर विभाग के अन्य किसी अधिकारी या कर्मचारी ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है। राजस्व विभाग में करीब 250 कर्मचारियों को वैक्सीन लगनी है। इस सूची में पुलिस विभाग दूसरे स्थान पर हैं, जबकि हेल्थ विभाग में केवल आंगनबाड़ी वर्कर वंचित हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 3100 हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज लगवाने का समय हो चुका है। 20 जनवरी की शाम तक 2300 वर्कर्स बूस्टर डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की बात करें तो चिकित्सकों समेत अन्य स्टाफ ने तो वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवा ली है, जबकि आंगनबाड़ी वर्कर्स हड़ताल पर होने के चलते बूस्टर डोज नहीं लगवा रही हैं। इसी प्रकार पुलिस विभाग में भी करीब 500 कर्मचारी बूस्टर डोज लगवा चुके हैं। राजस्व विभाग का स्टाफ बूस्टर डोज लगवाने में रुचित नहीं ले रहा है और इसकी पुष्टि डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. आशीष मान ने की है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग में डीसी को छोड़कर अन्य किसी कर्मचारी या अधिकारी ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है।
विज्ञापन

वीरवार को 210 लोगों को दी एहतियाती डोज
जिले में वीरवार को 2737 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। डॉक्टर मान ने बताया कि जिले में अब तक जिले में वैक्सीन की 787238 डोज लगाई जा चुकी हैं। 419161 लोगों को पहली और 365850 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 516 लोगों ने पहली और 2011 ने दूसरी डोज लगवाई है। पिछले चौबीस घंटों में 210 लोगों को एहतियाती डोज लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को सिविल अस्पताल में हुआ सबसे अधिक वैक्सीनेशन
वीरवार को सिविल अस्पताल में सबसे अधिक 642 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। एमसीएच में 42, बौंदकलां में 559, अचीना में 70, इमलोटा में 101, रानीला में 180, सांवड़ में 93, झोझूकलां में 70, बलकरा में 23, संतोकपुरा में 59, मानकावास में 168, माई कलां में 92, गोपी में 83, बाढड़ा में 90, हड़ौदी में 246, कादमा में 182 और छपार में 39 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
चार स्वास्थ्य केंद्रों पर एक भी किशोर को नहीं लगी वैक्सीन
वीरवार को चार स्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं जहां एक भी किशोर को वैक्सीन नहीं लगी। इनमें छपार, माई कलां, इमलोटा और बलकरा शामिल है। वहीं, चार स्वास्थ्य केंद्र ऐसे रहे जहां 10 किशोर भी करवर नहीं हुए। इनमें एमसीएच, रानीला, सांवड़ व बाढड़ा शामिल है। वीरवार को बौंदकलां में सर्वाधिक 46 किशोरों को वैक्सीन लगी।

पुलिस विभाग के कर्मचारी अब बूस्टर डोज के लिए आगे आने लगे हैं जबकि राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इसमें रुचि नहीं दिखा रहे। 3100 हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज लगने का समय हो चुका है और उनमें से 2300 को विभाग कवर कर चुका है।
डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed