{"_id":"69558d24bc6a2e0821098d14","slug":"exams-are-an-important-stage-in-life-success-can-only-be-achieved-through-continuous-practice-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-149529-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव हैं परीक्षाएं निरंतर अभ्यास से ही मिलेगी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव हैं परीक्षाएं निरंतर अभ्यास से ही मिलेगी सफलता
Thu, 01 Jan 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
बौंद कलां। जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि परीक्षाएं जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। आगामी परीक्षाओं को अपना मुख्य लक्ष्य मानें और संभावित प्रश्न पत्रों का निरंतर अभ्यास करें। आज का निरंतर अभ्यास न केवल आपको इस परीक्षा में सफल बनाएगा बल्कि भविष्य की हर कठिन परीक्षा के लिए आपको तैयार करेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी बुधवार को गांव सांजरवास स्थित शहीद बघड़ावत सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कैंप के छठे दिन बतौर मुख्य अतिथि शिविर में सहभागिता कर रहे थे। उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा की गई पिछले 6 दिनों की गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया और उनकी प्रशंसा की।
प्राचार्या शशि प्रभा की अध्यक्षता में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बौंद कलां से आए विशेष अतिथि सूबेदार मेजर जितेंद्र सिंह परमार ने स्वयंसेवकों को समय की महत्ता समझाई। उन्होंने अनुशासन और समय प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि समय बहुत ही सीमित है, जो घंटों से बीतता हुआ सेकंडों पर आकर टिक जाता है। यदि विद्यार्थी जीवन में समय का सही प्रबंधन करना सीख लिया, तो आगामी जीवन को सफलतापूर्वक जिया जा सकता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भुवनेश गौड़ ने जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष पिछले 6 दिनों की गतिविधियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया और बताया कि किस तरह स्वयंसेवक समाज सेवा और व्यक्तित्व विकास के गुर सीख रहे हैं। हसला पूर्व जिला प्रधान शमशेर सिंह सांगवान ने भी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर डॉ. बाला देवी, कविता देवी , प्रमिला, पूजा गुप्ता , मोनिका साहू, विनोद सोनी, कुंदन लाल, देवेंद्र पीटीआई, मंजू बाला, रचना देवी, आदि का विशेष सहयोग रहा।