फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ex surpunch waiting for stipend

Charkhi Dadri News: पूर्व सरपंचों को नहीं मिला सम्मान भत्ता, दिवाली रह सकती है फीकी

Wed, 15 Oct 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 15 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
ex surpunch waiting for stipend
- 2016–2021 कार्यकाल के सरपंचों को अब तक केवल दो माह का ही भत्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा। विकास एवं पंचायत विभाग की उदासीनता के कारण पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों की दिवाली फीकी रहने वाली है। वर्ष 2016 से 2021 तक कार्यकाल वाले 167 ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंचों को अब तक उनका पूरा सम्मान भत्ता नहीं मिल पाया है।
विभाग ने इस वर्ष फरवरी–मार्च में भत्ता पाने के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बावजूद अब तक केवल दो महीने का भत्ता ही जारी किया गया है। इससे सरपंचों में गहरा रोष है। सरकार की घोषणा के अनुसार, पूर्व सरपंचों को प्रति माह एक हजार रुपये का सम्मान भत्ता दिया जाना था। हालांकि, करीब आठ लाख रुपये की राशि अब भी बकाया है, जिससे लाभार्थी सरपंच खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सुरेश धनासरी, संजीव श्योराण, अजीत सिरसली, राजेश पंचगांवां, अजीत श्योराण काकड़ौली व बबीता देवी ने बताया कि वे बार-बार उपायुक्त, पंचायत मंत्री और डीडीपीओ को पत्र लिखकर गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सम्मान भत्ता जारी नहीं किया गया तो वे सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। वहीं, बीडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि बकाया भत्ता जारी करने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही राशि संबंधित खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed