{"_id":"67ae20f9cb01508cab0c2377","slug":"ex-surpunch-son-beaten-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-131701-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पूर्व सरपंच के बेटे और पुत्रवधू को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पूर्व सरपंच के बेटे और पुत्रवधू को पीटा
Thu, 13 Feb 2025 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
- चरखी गांव निवासी घायल के बयान पर सदर थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों पर दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। डंडों से लैस चार लोगों ने रात के समय चरखी गांव के पूर्व सरपंच के घर में घुसकर मारपीट की। हमले में पूर्व सरपंच का बेटा सुनील और पुत्रवधू विमला चोटिल हो गईं। घायल पक्ष का आरोप है कि हमलावर फ्रिज पर रखे 50 हजार रुपये उठा ले गए। जाते समय उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन भी तोड़ ले गए। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में रुपये ले जाने व सोने की चेन तोड़ने के साक्ष्य सामने नहीं आए हैं।
पुलिस को दिए बयान में सुनील कुमार पुत्र हरस्वरूप ने बताया कि वह 12 फरवरी को घर पर थे। रात करीब 10 बजे जयपाल, रिंकू, टिंकू व साहिल उनके घर में घुस गए। वे डंडों से लैस थे। घर की लाइटें बंद थीं। घर में घुसने के बाद उक्त चारों ने सुनील और उसकी पत्नी विमला के साथ मारपीट की। दंपती के शोर मचाने पर धमकी देकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।