फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ex mla jagjit joined rld

Charkhi Dadri News: पूर्व विधायक जगजीत ने छोड़ी कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल का थामा दामन

Sat, 12 Apr 2025 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 12 Apr 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
ex mla jagjit joined rld
पूर्व विधायक जगजीत सिंह सांगवान दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में राष्ट्रीय
फोटो= 31
विज्ञापन

पूर्व विधायक जगजीत सिंह सांगवान दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होते हुए। स्रोत : स्वयं:
- पूर्व विधायक ने लड़े हैं 5 विधानसभा चुनाव, एक में हुई थी जीत तो चार में झेलनी पड़ी थी हार
- पूर्व विधिायक ने गलत नीतियां बताईं कांग्रेस को अलविदा कहने का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी विधानसभा चुनाव क्षेत्र से 2000 से 2005 तक विधायक रहे जगजीत सिंह सांगवान शनिवार को कांग्रेस पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा।
पूर्व विधायक जगजीत सिंह सांगवान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों से नाखुश होकर उन्होंने पार्टी छोड़ी है। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को कुछ लोगों ने घर की दुकान बना रखा है। प्रत्येक राज्य में पार्टी ने सूबेदार बना रखे हैं।
विज्ञापन

सांगवान ने कहा कि छह माह से पार्टी अपना नेता नहीं बना सकी है। सांगवान ने कहा कि अगर कोई शादी समारोह मेंं एक नेता को बुला ले तो दूसरे राजनीतिक दुश्मन बन जाते हैं। ऊपर वाले केवल भूपेंद्र हुड्डा की ही सुन रहे हैं। सांगवान ने कहा कि उन्हें कांग्रेस में 15 साल हो गए हैं। पार्टी में पिता-पुत्र ही सर्वोपरि हैं। कोई तीसरा नहीं है। सांगवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कोई नीति नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित रहे कि जगजीत सांगवान ने दादरी विधानसभा क्षेत्र से पांच बार चुनाव लड़ा है। उन्होंने पहला चुनाव 1982 में लड़ा था। उनका आखिरी चुनाव 2000 का रहा। 2000 में वे राष्ट्रवादी कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। वह 13 साल तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed