फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   enuff bajara in mandi

Charkhi Dadri News: मंडी में बाजरे की आवक ने पकड़ा जोर एजेंसी अब एकसाथ खरीदेगी दो ढेरियां

Sat, 12 Oct 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 12 Oct 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
enuff bajara in mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। अनाज मंडी में अब बाजरे की आवक जोर पकड़ने लगी है। आवक बढ़ती देखकर अब खरीद एजेंसी ने बाजरे की ढेरी खरीदने के लिए दो कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। पहले एक कर्मचारी एक समय में एक ही ढेरी खरीद रहा था। अब एकसाथ दो ढेरियों की खरीद होगी। इससे खरीद कार्य में तेजी आएगी। किसानों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
शुक्रवार को 776 किसानों ने गेटपास कटवाए और 18,575 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई। इसके साथ ही कुल आवक का आंकड़ा बढ़कर 86,102 क्विंटल पहुंच गया। वहीं, शुक्रवार को पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान मंडी का दौरा करने पहुंचे। उनके समक्ष किसानों ने धीमी खरीद की समस्या रखी। इसके तुरंत बाद उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पूर्व मंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि शुक्रवार से ही दादरी मंडी में बाजरे की ढेरियां खरीदने के लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पहले यह कार्य एक ही कर्मचारी करता था। अधिकारियों ने कहा कि अब मंडी में बाजरा खरीद कार्य को गति मिल जाएगी। किसानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बीडिंग जल्दी होने से उठान भी तेजी गति से होगा। एजेंसी ने शुक्रवार सायं 6 बजे तक 17,530 क्विंटल बाजरा खरीदा जबकि खबर लिखे जाने तक खरीद प्रक्रिया जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय की सफाई और पेयजल प्रबंध में होती है देरी : शुक्रवार को मंडी पहुंचे किसानों ने कहा कि फिलहाल सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। मंडी में सुबह देरी से पानी की टंकियों में पानी भरवाया जाता है। शौचालय की सफाई भी 9 बजे के बाद ही करवाई जाती है। सुबह आने वाले किसान परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed