{"_id":"6b07293b9991288d540c548d","slug":"entry-gate-will-be-on-name-of-great-persons-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-163413-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शहर की सुंदरता को लगेंगे चार चांद, महापुरुषों के नाम से बनेंगे भव्य प्रवेश द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शहर की सुंदरता को लगेंगे चार चांद, महापुरुषों के नाम से बनेंगे भव्य प्रवेश द्वार
विज्ञापन
- छह स्थानों पर प्रवेश द्वार बनाने की तैयारी तेज, पैमाइश का काम पूरा
- अब तैयार किया जा रहा एस्टीमेट, कुल 22 द्वार बनाने की है योजना
फोटो 03
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर की सुंदरता बढ़ाने और अलग-अलग क्षेत्रों को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए नगर में भव्य प्रवेश द्वार बनाने की योजना पर काम तेज हो गया है। शहर के प्रमुख मार्गों और विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों के नाम से प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे।
इन द्वारों के निर्माण से न केवल शहर की सुंदरता को चार चांद लगेंगे बल्कि शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को संबंधित क्षेत्र की अलग पहचान भी देखने को मिलेगी। योजना के तहत फिलहाल छह स्थानों पर प्रवेश द्वार बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इन स्थानों की पैमाइश का काम पूरा हो चुका है और अब निर्माण कार्य के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
छह स्थानों पर की गई पैमाइश
प्रवेश द्वारों के निर्माण के लिए शहर में महेंद्रगढ़ चुंगी, रविदास नगर, चिड़िया रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग के गोदाम के नजदीक, झज्जर घाटी और पंचनद चौक सहित छह स्थानों पर पैमाइश की जा चुकी है। संबंधित स्थानों पर उपलब्ध जगह और सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए द्वारों का आकार निर्धारित किया जाएगा। पैमाइश पूरी होने के बाद अब अधिकारियों की ओर से इनकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई के हिसाब से एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। एस्टीमेट तैयार होने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
महापुरुषों के नाम से मिलेगी अलग पहचान
शहर में बनाए जाने वाले प्रवेश द्वारों को महापुरुषों के नाम समर्पित करने की योजना है। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों को महापुरुषों के नाम से पहचान मिलेगी। प्रवेश द्वारों पर संबंधित महापुरुषों के नाम और उनकी पहचान को प्रमुखता से दर्शाया जा सकता है। इससे आने वाली पीढ़ियों को भी महापुरुषों के योगदान और उनके विचारों से परिचित होने का अवसर मिलेगा। शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर आकर्षक डिजाइन वाले द्वार बनने से बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों पर भी शहर की बेहतर छवि बनेगी।
जगह के अनुसार तय होगा द्वारों का आकार
योजना के तहत सभी प्रवेश द्वार एक समान आकार के नहीं होंगे। जिस स्थान पर जितनी जगह उपलब्ध होगी और सड़क की चौड़ाई जैसी होगी, उसी के अनुरूप द्वारों की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई निर्धारित की जाएगी। संकरे मार्गों और अधिक चौड़ाई वाले स्थानों के लिए अलग-अलग आकार के डिजाइन तैयार किए जाएंगे। अधिकारियों की ओर से पैमाइश के दौरान इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखा गया है। एस्टीमेट तैयार करते समय भी संबंधित स्थान की भौगोलिक स्थिति और उपलब्ध जगह को आधार बनाया जाएगा।
कुल 22 प्रवेश द्वार बनाने की योजना
शहर में कुल 22 प्रवेश द्वार बनाए जाने की योजना है। इसके तहत अलग-अलग चरणों में शहर के प्रमुख स्थानों और मार्गों को शामिल किया जाएगा। पहले चरण में छह स्थानों पर पैमाइश की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब एस्टीमेट तैयार होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। शेष स्थानों पर भी इसी तरह उपलब्ध जगह के अनुसार प्रवेश द्वारों के निर्माण की योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
वर्सन:
शहर में प्रवेश द्वारों का निर्माण होने से प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों को नई पहचान मिलेगी। एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। बजट और निर्माण संबंधी आगामी प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।- बख्शी सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद।