{"_id":"68068158ee649777790f8b2c","slug":"entrance-festival-mega-survey-starts-teachers-will-sweat-in-the-field-till-april-25-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-135633-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रवेश उत्सव मेगा सर्वे शुरू, शिक्षक 25 अप्रैल तक फील्ड में बहाएंगे पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रवेश उत्सव मेगा सर्वे शुरू, शिक्षक 25 अप्रैल तक फील्ड में बहाएंगे पसीना
विज्ञापन
शहर में प्रवेश उत्सव रैली निकालते हुए विद्यार्थी व शिक्षक।
चरखी दादरी। शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को प्रवेश उत्सव मेगा सर्वे का शुभारंभ किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा ने शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि डीईओ विरेंद्र नारा रहे।
बता दें कि 25 अप्रैल तक सभी स्कूलों के शिक्षक फील्ड में जाकर पसीना बहाएंगे और घर-घर जाकर बच्चों के दाखिला करेंगे। इसमें ड्रॉप आउट व योग्य नए बच्चों के स्कूलों में दाखिले कराए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट शिक्षकों को तैयार करनी होगी।
इसके बाद दो बार अभिभावकों से संपर्क करेंगे और जिन विद्यार्थियों के दाखिले नहीं कराए गए हैं उन्हें समझाएंगे। इसके बाद अंतिम रिपोर्ट बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भेजी जाएगी। बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से मेगा सर्वे की रुपरेखा तैयार की गई थी और इसके अनुसार ही सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर सर्वे का शुभारंभ किया। विभाग की ओर से जिले में प्रत्येक बालवाटिका में कम से कम 20 विद्यार्थियों जबकि अन्य कक्षाओं में पिछले साल के मुकाबले अधिक दाखिला कराने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को डीसी मुनीश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर सर्वे का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद में बताया कि दैनिक जीवन की छोटी बातों का ध्यान रखकर किस प्रकार कामयाबी की राह पर चल सकते हैं। उन्होंने कि विद्यार्थी स्क्रीन के बजाय किताबों से अधिक पढ़ाई करें। स्क्रीन से याददाश्त कमजोर होती है और स्क्रीन से की गई पढ़ाई अधिक देर तक याद नहीं रहती। किताब से पढ़ेंगे तो सब याद रहेगा और याददाश्त मजबूत होगी। इसके अलावा उपायुक्त ने आगामी समय में रोजगार पाने के लिए कौन से कौशल सीखने होंगे, किस प्रकार जीवनयापन होगा और आईएएस बनने के लिए तैयारी आदि के टिप्स साझा किए। अंत में सभी विद्यार्थियों ने शहर में रैली निकाली और लोगों को प्रवेश उत्सव की जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों ने सवाल पूछे और उनका जवाब भी दिया। इस दौरान बीईओ सज्जन सिंह, बीईओ रामचंद्र इंदौरा, प्राचार्य सुरेश यादव, डॉ. सतीश साहू, उल्लास जिला कोऑर्डिनेटर हरपाल आर्य समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
जिले में घूमेगा प्रचार वाहन
शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं व योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रचार वाहन तैयार किया गया है। यह वाहन शहर व गांवों में जाकर लोगों को जानकारी देगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए मेगा सर्वे का निर्णय लिया गया है। सोमवार को अभियान का शुभारंभ किया गया और अब शिक्षकों 25 तक सर्वे कर रिपोर्ट देनी होगी। इसके बाद कम विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों में विभाग कार्रवाई करेगा। सभी स्कूल प्राचार्यों को लक्ष्य पूरा करने निर्देश दिए गए हैं।
- विरेंद्र नारा, कार्यकारी डीईओ, दादरी