{"_id":"630e4f7bf09cfe679e6a9ce2","slug":"enthusiasm-among-youth-is-not-visible-for-admission-in-open-counseling-charkhidadri-news-hsr640570369","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन काउंसिलिंग में दाखिला के लिए नहीं दिखाई दे रहा युवाओं में जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन काउंसिलिंग में दाखिला के लिए नहीं दिखाई दे रहा युवाओं में जोश
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए युवाओं का जोश ओपन काउंसिलिंग के अंदर कम ही नजर आ रहा है। ओपन काउंसिलिंग के दौरान शहर के कॉलेजों में बीए, बीकॉम और बीएससी संकाय में प्रतिदिन दो- चार विद्यार्थी ही दाखिला ले रहे हैं जबकि कुछ कॉलेजों में तो यह संख्या शून्य भी है।
ओपन काउंसिलिंग के बाद मंगलवार तक शहर के जनता कॉलेज में बीए संकाय की 560 सीटों पर 436 विद्यार्थियों ने दाखिला सुनिश्चित किया है। वहीं, एपीजे महिला कॉलेज दादरी के बीए संकाय की 400 सीटों पर 200 छात्राओं ने दाखिला लिया है। राजकीय पीजी कॉलेज दादरी की अगर बात करें तो बीए संकाय की 240 सीटों में से 90 पर ही अब तक दाखिले हुए हैं।
कॉलेजों में बीए संकाय को छोड़कर अन्य संकायों में दाखिला लेने की रूचि युवाओं में कम ही नजर आ रही है। बीए को छोड़ दें तो अन्य कार्सेज में प्रतिदिन एक या दो दाखिले ही हो पा रहे हैं। राजकीय कॉलेज में मंगलवार को ओपन काउंसिलिंग में बीकॉम संकाय में एक भी दाखिला नहीं हुआ जबकि एपीजे महिला कॉलेज दादरी में सिर्फ एक दाखिला ही हुआ। शहर की तीनों कॉलेजों की बात की जाए तो बीकॉम की 320 सीटों पर से केवल 79 सीटों पर ही दाखिला लिया गया है। इसी प्रकार बीएससी संकाय की 320 सीटों पर केवल 117 सीटों पर दाखिला सुनिश्चित किया गया है, जोकि कुल सीटों का करीबन 37 प्रतिशत है।
विज्ञापन
- आज भी होगी ओपन काउंसिलिंग-
कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग आज भी जारी रहेगी। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर कॉलेज के लिए आवेदन करके कॉलेज में मेरिट के आधार पर दाखिला पा सकते हैं। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद आवेदक के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अगर आवेदक के दस्तावेज ठीक मिलते है तो उसको फीस जमा करवाने के बाद दाखिला दे दिया जाएगा।
- द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिला लेने का आज अंतिम दिन
प्रथम वर्ष के अलावा द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिला लेने के किए आज फीस जमा करवाने का अंतिम दिन है। इसके बाद द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिले बंद हो जाएंगे। जबकि प्रथम वर्ष में ओपन काउंसिलिंग के जरिये बची हुई सीटें भरे जाने तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।
कॉलेजवाइज ये है अब तक हुए दाखिलों और खाली सीटों का ब्योरा
जनता कॉलेज दादरी-
कोर्स का नाम- कुल सीटें- दाखिले हुए
1. बीए--560-436
2. बीएससी नॉन मेडिकल एंड बीएससी सेल्फ फाइनेंस -240-103
3. बीएससी एक्चुरियल साइंस-80-08
4. बीएससी मेडिकल-80-33
5. बीकॉम-160-56
एपीजे महिला कॉलेज दादरी-
कोर्स का नाम- कुल सीटें- दाखिले हुए
1. बीए- 400-200
2. बीकॉम-80-19
3. बीएससी नॉन मेडिकल-80-14
राजकीय कॉलेज दादरी-
कोर्स का नाम- कुल सीटें- दाखिले हुए
1. बीए-240-79
2. बीकॉम-80-2
राजकीय महिला कॉलेज बाढड़ा-
कोर्स का नाम-कुल सीटें- दाखिले हुए
1. बीए-320-278
2. बीएससी-100-40
3. बीकॉम-80-14
राजकीय कॉलेज मांढी-
कोर्स का नाम- कुल सीटें- दाखिले हुए
1. बीए-160-138
2. बीकॉम-80-10
राजकीय कॉलेज कादमा-
कोर्स का नाम- कुल सीटें- दाखिले हुए
1. बीए-160-104
2. बीकॉम-80-4
ओपन काउंसिलिंग जारी है। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करके कॉलेज में सभी दस्तावेजों के साथ आए। इसके अलावा द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिला लेने के लिए फीस जमा करवाने का बुधवार आखिरी दिन है।
-डॉ. नीरज गर्ग, नोडल अधिकारी, जनता कॉलेज दादरी।