फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Entering the house attacked the person with a knife

घर में घुसकर व्यक्ति पर चाकू से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Entering the house attacked the person with a knife
बाढड़ा। कांहड़ा निवासी एक व्यक्ति ने रंजिशन घर में घुसकर चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। बाढड़ा थाना पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में कांहड़ा निवासी विजयपाल ने बताया कि गत 15 मई की सुबह करीब सात बजे वो अपने घर के बाहर बैठकर हुक्का पी रहा था। उसी दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आया। उसने अपनी बाइक बाहर खड़ी की और घर के अंदर घुस गया। इसके बाद उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विजयपाल ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त शख्स ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसके पत्नी के बीच-बचाव करने पर आरोपी धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed