{"_id":"6865845d6c0047c4c90c2046","slug":"encroachment-erased-from-civil-hospital-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-139903-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल के बाहर से नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल के बाहर से नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण
Thu, 03 Jul 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की दीवार के पास रखे खोखे को जेसीबी से हटवाते नगर परिषद कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल के बाहर से नगर परिषद टीम ने बुधवार दोपहर पुलिस बल को साथ लेकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान संयुक्त टीम ने अतिक्रमणकारियों की एक न सुनी। करीब एक घंटे तक मुहिम चली और 150 मीटर की दूरी में 10 से अधिक जगहों पर अतिक्रमण हटाया गया।
नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि दादरी सीएमओ कार्यालय की ओर से एक शिकायत भेजी गई थी। इसके जरिये नागरिक अस्पताल के मेन गेट और दीवार के पास अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई। इस पर संज्ञान लेकर नगर परिषद ने एसपी कार्यालय से पुलिस बल मांगा। बुधवार दोपहर नगर परिषद के पास पुलिस बल पहुंच गया।
दोपहर करीब दो बजे सचिव गौरव शर्मा और ड्यूटी मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार की अगुवाई में टीम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल के बाहर पहुंची। दुपहिया वाहन एजेंसी की हद शुरू होते ही टीम ने नाले के स्लैब पर लगाई गई
विज्ञापन
स्टॉल को हटाना शुरू कर दिया और दोनों गेटों के पास किए गए अतिक्रमण को हटाया। करीब तीन बजे कार्रवाई पूरी कर टीम लौट आई। कार्रवाई के दौरान बीआई प्रवीन व जेई मनदीप भी मौजूद रहे।