फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Employees refuse to accept the notice to join duty within 24 hours

Charkhi Dadri News: 24 घंटे में ड्यूटी ज्वाइन का नोटिस लेने से कर्मियों का इन्कार

Fri, 11 Sep 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 11 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Employees refuse to accept the notice to join duty within 24 hours
धरने पर बैठे कर्मचारियों को नोटिस देने पहुंचे अधिकारी।  - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 6 अगस्त से 17 सूत्री मांगों को लागू करवाने के लिए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को नगर परिषद प्रशासन की ओर से अब 24 घंटे के अंदर ड्यूटी पर लौटने का नोटिस दिया जा रहा है।
वीरवार को नगर परिषद के अधिकारी हड़ताली कर्मचारियों के बीच नोटिस लेकर पहुंचे लेकिन कर्मचारियों ने नोटिस लेने से इन्कार कर दिया। कर्मचारियों के मना करने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने कार्यालय के गेट के पास चस्पाया गया हैं वहीं उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार नोटिस लेने से इन्कार करने वाले कर्मचारियों को उनके नंबर पर नोटिस भेजकर कार्रवाई से अवगत करवाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने के लिए निर्धारित समय दिया जा रहा है। इसके बावजूद यदि कर्मचारी ड्यूटी ज्वाइन नहीं करते हैं तो नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संभालने वाले कुल 145 कर्मचारी इस समय हड़ताल पर हैं। इनमें 90 पालिका रोल कर्मचारी, 30 एचकेआरएन कर्मचारी, 7 चालक और 18 स्थायी कर्मचारी शामिल हैं।
अब व्हाट्सएप पर भेजेंगे नोटिस : नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी ने व्यक्तिगत रूप से नोटिस लेने से इन्कार करने से प्रक्रिया नहीं रुकेगी। अब संबंधित कर्मचारियों के व्हाट्सएप नंबर पर नोटिस भेजे जाएंगे। इसके माध्यम से उन्हें निर्धारित समय में ड्यूटी पर लौटने और ऐसा नहीं करने की स्थिति में होने वाली कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी।

जो कर्मचारी नोटिस के बाद ड्यूटी पर लौट रहे हैं उन्हें काम करने का अवसर मिल रहा है। वहीं जो कर्मचारी लगातार हड़ताल पर बने हुए हैं। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर परिषद के सामने शहर की सफाई व्यवस्था को सामान्य करना बड़ी चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed