फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Employees of a private company in connivance with customers gave a loan of Rs 39.20 lakh on fake jewellery, case registered against four

Charkhi Dadri News: ग्राहकों से मिलीभगत कर निजी कंपनी के कर्मचारियों ने नकली गहनों पर दिया 39.20 लाख का लोन, चार पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Employees of a private company in connivance with customers gave a loan of Rs 39.20 lakh on fake jewellery, case registered against four
चरखी दादरी। शहर के रोहतक चौक पर स्थित एक गोल्ड लोन कंपनी के कर्मचारियों ने ग्राहकों के साथ मिलीभगत कर नकली गहनों पर 39.39 लाख रुपये का लोन देकर कंपनी को चपत लगा दी। अब कंपनी कर्मचारी पंकज ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी है और इसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पंकज ने बताया कि मन्नापुरम फाइनेंस कंपनी गैर बैंकिंग ऋण देने का कार्य करती है। कंपनी की देश में 3500 से अधिक शाखाएं हैं और सरकार से मान्यता लेकर काम कर रही है। दादरी में कंपनी की शाखा रोहतक चौक पर है।
विज्ञापन

इसमें सोनीपत के गोहाना निवासी विजय शाखा हेड और भिवानी जिला के फूलपुरा निवासी दीपेंद्र को शाखा का सहायक प्रभारी नियुक्त किया हुआ है। कंपनी सोना लेकर कर्ज प्रदान करती है। दोनों कर्मचारियों को शाखा का सारा वित्तीय कार्यभार दिया गया और लॉकर की चाबी भी उनके पास रहती है। हाल ही में उन्होंने ग्राहक अजय व सुमित के साथ मिलीभगत कर ली और नकली गहनों की बिना जांच किए 39,20,728 लाख रुपये का लोन दे दिया। इससे कंपनी को काफी नुकसान हुआ है और उन्होंने कर्मचारियों पर मिलीभगत कर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। अब उन्होंने पुलिस से आरोपियों पता लगाकर रुपये बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------------------इस संबंध में शिकायत मिली है जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- सन्नी कुमार, एसएचओ, दादरी शहर पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed