{"_id":"634dab28cc7a3d300859c8e4","slug":"electricity-supply-will-be-available-for-24-hours-in-the-festive-season-15-workers-will-do-repair-work-charkhidadri-news-hsr6449130133","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में 24 घंटे मिलेगी बिजली आपूर्ति, 15 कर्मचारी करेंगे मरम्मत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में 24 घंटे मिलेगी बिजली आपूर्ति, 15 कर्मचारी करेंगे मरम्मत कार्य
विज्ञापन
चरखी दादरी। त्योहारी सीजन को देखते हुए बिजली निगम अलर्ट हो गया है। दिवाली की जगमगाहट में बिजली कट और फॉल्ट खलल न डाले, इसकी योजना तैयार की गई है। निगम की योजना के अनुसार दिवाली पर शहर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी। इसके अलावा बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए 15 कर्मचारियों की टीम का गठन भी किया गया है। वहीं, 5 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रिजर्व रखे जाएंगे ताकि बड़ा फॉल्ट आने पर तत्काल ट्रांसफार्मर बदली किया जा सके।
त्योहारी सीजन को देखते हुए बिजली निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर रखी हैं। खासकर दिवाली पर्व को लेकर बिजली निगम विशेष तैयारियां कर रहा है ताकि बिजली फॉल्ट न होने पाए और लोगों को परेशानी न हो। रेलवे रोड स्थित पावर स्टेशन के जरिये पूरे शहर में बिजली की आपूर्ति की जाती है। रेलवे रोड सब स्टेशन से करीब 45 प्रतिशत एरिया में आपूर्ति की जाती है। शहर के कुछ एरिया में साथ लगते गांव घसोला पावर सब स्टेशन से भी बिजली की आपूर्ति की जाती है।
शहर में इस समय करीब साढ़े 17 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को 1300 बिजली ट्रांसफार्मर के जरिये बिजली आपूर्ति की जाती है। इनके अलावा 850 लाल रंग के मिनी ट्रांसफार्मर भी लगे हुए हैं। लाल रंग के एक ट्रांसफार्मर से 20 घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
दिवाली पर बढ़ती है बिजली की खपत
दिवाली पर्व पर बिजली की खपत भी 10 प्रतिशत अतिरिक्त बढ़ जाती है। शहर की प्रतिदिन की बिजली खपत पौने तीन लाख यूनिट है। जिले में 90 फीडरों और शहर में 12 फीडरों के जरिये बिजली आपूर्ति की जा रही है।
चोरी रोकने पर भी फोकस
दिवाली सीजन में खपत के साथ ही बिजली निगम का लाइन लॉस भी बढ़ जाता है। इस बार शहर में बिजली चोरों पर नकेल कसने के लिए दो टीमें अलग से गठित की गई हैं। ये टीमें दिन-रात छापा मारने पहुंच रही हैं।
निगम ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अभी से काम शुरू कर दिया है। 15 कर्मचारियों की मेंटेनेंस वर्क के लिए ड्यूटी लगा दी गई है। यह कर्मचारी एरिया वाइज मेंटेनेंस का काम पूरा करेंगे। जरूरत के अनुसार नए तार भी लगाए जाएंगे। लोग बिजली की चोरी न करें और नियमित रूप से बिजली का बिल जमा करवाए। निगम 24 घंटे बिजली देने को तैयार है।
शंकरलाल, एसडीओ, बिजली निगम