फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Electricity shortage is giving shocks to the people...

बिजली किल्लत लोगों को दे रही झटके...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Electricity shortage is giving shocks to the people...
रेलवे रोड पावर सब स्टेशन से बिजली कट लगाता कर्मचारी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पानीपत थर्मल प्लांट की दो यूनिटों में गड़बड़ी आने से दादरी जिले में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। पिछले एक सप्ताह से डिमांड के अनुरूप बिजली आपूर्ति न होने से बिजली निगम अधिकारियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के फीडरों पर कट लगाने पड़ रहे हैं। एक कट 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक का है और ऐसे में जिले में बिजली किल्लत के चलते लोगों को अघोषित कट झटके दे रहे हैं। बिजली कटों का असर मार्केट कारोबार पर भी पड़ रहा है। वहीं, निगम अधिकारियों का तर्क है कि जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर की अगर बात करें तो 24 घंटे और गांवों में 16 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित है। पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति में कमी होने से इसका असर जिले की सप्लाई पर पड़ रहा है। खपत के अनुरूप बिजली आपूर्ति न होने से गांवों में 24 घंटे के अंदर सात से आठ कट लग रहे हैं, जबकि शहरवासी तीन से चार कट झेल रहे हैं। इसके कारण गांवों में 16 घंटे और शहर में चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

दादरी की मार्च माह में मासिक बिजली खपत करीब 65 लाख यूनिट है। पानीपत थर्मल प्लांट की दो यूनिट बंद होने के कारण कई जिलों में बिजली किल्लत बनी हुई है और दादरी भी इनमें शामिल है। गर्मी के मौसम में तापमान 38 डिग्री पहुंच चुका है और ऐसे में बिजली के ये कट उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ा रहे हैं। इलेक्ट्रोनिक्स, मोबाइल, सर्राफा, टेलर समेत कई मार्केट पर बिजली कटों का असर देखने को मिल रहा है। दुकानदारों व व्यापारियों के अनुसार इन मार्केट का कारोबार 10 से 30 फीसदी तक प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 24 हजार तो जिले में 50 हजार उपभोक्ता
दादरी शहर की अगर बात करें तो करीब 24 हजार बिजली उपभोक्ता हैं जबकि पूरे जिले में इनकी संख्या 50 हजार है। पिछले तीन साल के अंदर दादरी जिले में करीब तीन हजार उपभोक्ता बढ़े हैं जो पहले की कुल उपभोक्ता संख्या का करीब 25 प्रतिशत ज्यादा है। इसके चलते बिजली खपत बढ़ी है।
ये है गांव व शहर का शेड्यूल
शहर की अगर बात करें तो 24 घंटे बिजली आपूर्ति का प्रावधान है। शहर के अलावा जगमग योजना में शामिल गांवों में भी चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित है। वहीं, गांवों में करीब 16 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। गांवों में सुबह 11:45 से 2:45 और शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक बिजली कट लगाने का शेड्यूल है।
ये है शहर के फीडर
घिकाड़ा, बस स्टैंड रोड, महेंद्रगढ़ रोड, दादरी सिटी, चंपापुरी समेत शहर में करीब 12 फीडर हैं। इसके अलावा रेलवे रोड पावर सब स्टेशन से एक फीडर रावलधी नाम से है और इसके जरिये ढाणी फौगाट, समसपुर व रावलधी में बिजली आपूर्ति होती है। इस फीडर की बिजली खपत करीब 11 लाख यूनिट है।
व्यापारी बोले : कारोबार पर पड़ रहा असर, समय पर नहीं कर पा रहे काम
- बिजली कटों के चलते मोबाइल मार्केट का कारोबार करीब 20 फीसदी तक प्रभावित है। इसके चलते तय समय पर ग्राहकों का काम नहीं कर पा रहे। मोबाइल मार्केट बिजली पर ही निर्भर है।

- संदीप फौगाट, प्रधान, मोबाइल मार्केट एसोसिएशन।
- बिजली कटों का सर्राफा बाजार के कारोबार पर असर पड़ रहा है। आभूषणों तैयार करने की प्रक्रिया में बिजली का काफी प्रयोग है और कट से ग्राहक के ऑर्डर देने में देरी हो रही है।
- सुरेश सोनी, स्वर्णकार।
वर्जन
पानीपत थर्मल प्लांट की दो यूनिट बंद होने के चलते दिक्कत बनी हुई है। जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हो जाएगा।
- प्रदीप सोनी, एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed