फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Electricity feeder repair work is 90 percent complete, will not have to face power cut

बिजली फीडर मरम्मत का कार्य 90 फीसदी पूरा, नहीं झेलने पड़ेंगे पावर कट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Electricity feeder repair work is 90 percent complete, will not have to face power cut
रेलवे रोड बिजली सब स्टेशन का पावर ग्रिड। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। बिजली निगम ने शहर में फीडर मरम्मत का काम 90 प्रतिशत पूरा कर लिया है। गर्मी में कोई भी फीडर ओवरलोड न हो इसके लिए शहर के 12 फीडरों की मरम्मत की जा रही है, जो अंतिम चरण में है। इस काम के लिए विभाग की चार टीमें लगी हुई है और 25 मार्च तक काम पूरा होने की उम्मीद है। काम पूरा होने पर शहर के करीब 17 हजार उपभोक्ताओं को बार-बार कट लगने से होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर में मेन दो पावर सब स्टेशन हैं जिनके जरिये शहर में बिजली आपूर्ति की जाती है। हर बार गर्मियों में शहरवासियों को बिजली कट की समस्या का सामना करना पड़ता है। फीडर ओवरलोड होने से बार बार फॉल्ट आते हैं और कई-कई घंटों तक बत्ती गुल रहती है। इसके चलते सरकारी कार्यालय से लेकर निजी दफ्तरों व दुकानदारों में काम अटक जाते हैं और लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती है। शहर के विभिन्न भागों में कई जगह कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। सुबह सांय के समय कम वोल्टेज होने से शहर की पेयजल आपूर्ति पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए बिजली निगम ने करीब 15 दिन पहले बिजली फीडर की मरम्मत का काम शुरू किया था, जोकि अब अंतिम चरणों में है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत का कार्य 90 फीसदी पूरा हो चुका है और 25 मार्च तक सभी फीडरों की मरम्मत हो जाएगी। निगम की योजना के तहत शहर की बिजली फीडरों पर नई केबल व कंडक्टर भी लगाए गए हैं, ताकि बार-बार तार टूटने न पाएं। इसके चलते शहर के करीब 17 हजार बिजली उपभोक्ताओं को पावर कट से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

हर माह 70 लाख यूनिट है बिजली खपत
रेलवे रोड व चरखी दादरी पावर सब स्टेशन से शहर में बिजली आपूर्ति होती है। रेलवे रोड पावर सब स्टेशन की क्षमता 32 एमवीए है। इसी प्रकार चरखी पावर सब स्टेशन की क्षमता 200 केवीए है, जिससे बढ़ाकर 260 केवीए की जाएगी। हर माह औसत बिजली खपत 70 लाख यूनिट तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम की टीमों ने फीडर व ट्रांसफार्मर आदि की मरम्मत कर चुकी है। केबल भी लगाई गई हैं। लटकते तारों को भी जरूरत के अनुसार ठीक किया जा रहा है। गर्मी मौसम में बिजली की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। - प्रदीप सोनी, बिजली निगम, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed