{"_id":"625b0378eef3033bc97dea70","slug":"electricity-corporation-has-decided-the-place-for-three-power-sub-stations-charkhidadri-news-hsr6292845168","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पावर सब स्टेशन के लिए बिजली निगम ने तय की जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पावर सब स्टेशन के लिए बिजली निगम ने तय की जगह
विज्ञापन
मानकावास में पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए चिह्नित जगह।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले के गांव रानीला, गोठड़ा व मानकावास में नए पावर स्टेशन निर्माण के लिए बिजली निगम ने जगह तय कर दी है। तीन सब स्टेशन बनने से करीब 40 गांवों की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और ग्रामीणों को कम वॉल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी। तीनों सब सब स्टेशन 33 केवीए क्षमता के बनने हैं।
बिजली निगम बिजली आपूर्ति में सुधार की दिशा में लगातार प्रयासरत है। पिछले दो साल में गांव कमोद, पैंतावास कलां, रुदड़ोल में भी नए पावर सब स्टेशन बनाए जा चुके हैं। इनके अलावा गांव मकड़ाना, मकड़ानी, घसोला और मोरवाला पावर सब स्टेशन की क्षमता भी बढ़ाई गई है। मोरवाला सब स्टेशन की क्षमता 6.3 से बढ़ाकर 10 एमवीए की गई है। अब इसी कड़ी में बिजली निगम ने गोठडा, रानीला व मानकावास में नए बिजली सब स्टेशन बनाने की योजना तैयार की है। निगम ने इसके लिए जगह भी तय कर दी है और तीनों सब स्टेशन डेढ़-डेढ़ एकड़ जमीन पर बनेंगे। सब स्टेशन निर्माण से गोठडा, रानीला और मानकावास गांवों के अलावा साथ लगते करीब 40 गांवों को फायदा होगा।
जगमग योजना में शामिल है जिला
बिजली निगम ने जिला को जगमग योजना में भी शामिल कर रखा है। इस योजना पर भी काम तेजी से जारी है। अब तक एक फीडर को जगमग योजना में शामिल किया जा चुका है। जगमग योजना के तहत नई केबल लगनी हैं। करीब 300 नए पोल भी लगाए जाने हैं ताकि बिजली आपूर्ति में बाधा न आए।
विज्ञापन
जिले में हैं 11260 बिजली ट्रांसफार्मर
जिला बन जाने के बाद जिला में बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। वहीं, बिजली कनेक्शनों की संख्या भी पिछले पांच साल में करीब 30 फीसदी बढ़ी है। जिला में 90 फीडर हैं और 11260 बिजली ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। अकेले शहर में 2160 ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जा रही है।
इन तीनों पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए जगह फाइनल कर दी है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। निगम जिला में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए व्यापक स्तर पर काम कर रहा है। शहर की भी आपूर्ति में सुधार कर रहा है। - सचिन यादव, एक्सईएन, बिजली निगम