फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   electric workers protested

Charkhi Dadri News: बिजली कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जताया रोष

Sat, 13 Jul 2024 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 13 Jul 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
electric workers protested
शुक्रवार को आयोजित की गई ऑल हरियाणा पाॅवर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन की बैठक
विज्ञापन

एसडीओ को ज्ञापन भी सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। ऑल हरियाणा पाॅवर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन कर्मियों ने बैठक कर मांगें पूरी करने की आवाज उठाई। इस दौरान वेतन वृद्धि न करने, गृह जिलों में तैनाती न करने, चिरायु योजना में करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी करने व कच्चे कर्मचारियों को नियमित न करने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कर्मियों ने एसडीओ सुनील दत्त को ज्ञापन दिया।
जुई रोड स्थित उपमंडल बिजली अधिकारी कार्यालय परिसर में सब यूनिट अध्यक्ष सुभाष द्वारका की अध्यक्षता में बैठक हुई। कर्मचारी नेता जगत सिंह जीतपुरा ने कहा कि सरकार बिजली कर्मियों का शोषण कर रही है। बिजली निगम में 24 घंटे जान को जोखिम में डालकर काम करने वाले कर्मचारी आज अपनी लंबित मांगों को लेकर अधिकारियों के कार्यालयों में ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं। बिजली कर्मचारी दिन-रात बिजली आपूर्ति के लिए वचनवद्ध हैं।
विज्ञापन

बैठक में यूनियन उपाध्यक्ष प्रविंद्र भांडवा, जगतसिंह जीतपूरा, सुरेश भांडवा, कृष्ण डांडमा, सुनील भांडवा, रतन सिंह लाड, कृष्ण बिसलवास, मंजीत हंसावास, यूनियन संगठन संयोजक अमित जाखड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 23
एसडीओ सुनील दत्त को लंबित मांगोंं का ज्ञापन देते बिजली निगम के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed