फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Electric bicycle will run 150 km at a speed of 35 after being charged with electricity of Rs 20

Charkhi Dadri News: 20 रुपये की बिजली से चार्ज होकर 35 की स्पीड से 150 किमी दौड़ेगी इलेक्ट्रिक साइकिल

Fri, 02 Jun 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 02 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Electric bicycle will run 150 km at a speed of 35 after being charged with electricity of Rs 20
चरखी दादरी। हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त संदीप धनखड़ ने एक इलेक्ट्रिक साइकिल बनाई है। यह साइकिल मात्र 20 रुपये से कम खर्च पर 150 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है। तीन घंटे के अंदर साइकिल चार्ज हो जाती है और यह तीन यूनिट बिजली लेती है।
विज्ञापन

ई-साइकिल को रिक्शा के टायर, रिम, चैन और लोहे से तैयार किया गया है। इसे तैयार करने पर करीब पांच हजार रुपये खर्च आया है। ई-साइकिल की गति हाथ से कम करने के साथ बढ़ा सकते हैं और इसकी अधिकतम गति सीमा 35 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
विज्ञापन

बता दें कि ई-साइकिल को तैयार करने वाला जवान संदीप धनखड़ झज्जर जिले के गांव सेहलंगा का रहने वाला है। वो इससे पहले पैराग्लाइडर, सीएनसी और इलेक्ट्रिक बाइक भी बना चुका है। संदीप ने अपने शौक पूरा करने के लिए इस प्रकार के इनोवेशन करता रहता है। उसने घर के अंदर कमरे में गैराज भी बनाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ड्यूटी के बाद गैराज में आविष्कार के लिए बिताता है समय
ड्यूटी से जाने के बाद कांस्टेबल संदीप अधिकतर समय अपने इनोवेशन को ही देता है। साथ ही अपना अधिकतर वेतन इनोवेशन पर खर्च कर देता है। संदीप ने 2012 में मैकेनिकल ट्रेड से आईटीआई से डिप्लोमा किया था। उसके तुरंत बाद ही वह हरियाणा पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हो गया था लेकिन बाद में उसने इनोवेशन पर काम शुरू कर दिया था।


- पांच वर्ष पहले बनाया था पैराग्लाइडर
संदीप ने पांच साल पहले पैराग्लाइडर बनाया था। यह पैराग्लाइडर एविएशन नियम के तहत लगभग 600 फुट ऊंचाई तक उड़ सकता है। इसके अंदर एक व्यक्ति बैठ सकता है। इसमें एक कंट्रोल सिस्टम भी बनाया हुआ है जिसके तहत अंदर बैठा आदमी उसको रोल पिच यानि ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं घुमा सकता है। इसके अंदर बाइक का इंजन और उड़ान के लिए पैराग्लाइडिंग विंग व धक्का देने के लिए प्रोपिलर लगाया गया है। यह पैराग्लाइडर पेट्रोल से चलता है। लगभग एक लीटर पेट्रोल में इसे 30 मिनट तक उड़ाया जा सकता है। इसे बनाने में लगभग 50 से 60 हजार रुपये खर्चा आया था। छह महीने पहले संदीप ड्रोन एप्लीकेशन रिसर्च सेंटर पर अपने पैराग्लाइडर को बतौर मॉडल दिखा चुका है।
- 10 हजार रुपये खर्च कर बनाई इलेक्ट्रिक बाइक
पिछले कुछ वर्षों से पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी से बचने के लिए संदीप ने दो वर्ष पहले एक इलेक्ट्रिक बाइक बनाई थी। इस बाइक में 12-12 वोल्ट की चार बैटरी लगाई गई हैं, जो लगभग तीन घंटों में चार्ज होने के बाद 40 से 50 किलोमीटर चलती है। कबाड़ की बाइक से उसकी बॉडी बनाई गई है। इसको बनाने में मात्र दस हजार रुपये का खर्चा आया है।


इनोवेशन मेरा शौक : संदीप
इनोवेशन करना मेरा शौक रहा है। जब आईटीआई में पढ़ता था तो उस समय हम तीन लड़कों ने हेलिकॉप्टर बनाना शुरू किया था, लेकिन उस समय कामयाबी नहीं मिल पाई। हरियाणा पुलिस में भर्ती होने के बाद कुछ न कुछ करने का शौक लग गया। सबसे पहले पैराग्लाइडर बनाया। उसके बाद सीएनसी (कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल मशीन) व इलेक्ट्रिक बाइक बनाई। अब इलेक्ट्रिक साइकिल तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed