फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   election symbol will distribute tomorrow

Charkhi Dadri News: सभी आवेदन मिले सही कल मिलेंगे चुनाव चिह्न

Sun, 01 Jun 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 01 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
election symbol will distribute tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। बाढड़ा खंड के पांच गांव पंचायत संस्था के आम और उप चुनाव के माहौल में रम चुके हैं। पंचायत चुनाव के नामांकन फार्माें की छंटनी प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। पंचायत समिति सदस्य, पंच और सरपंच पद के लिए जमा हुए सभी 52 नामांकन फार्म ठीक पाए गए। अब 2 जून को नामांकन फार्म जमा कराने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
बाढड़ा, हंसावास खुर्द और डालावास गांव में सरपंच पद के लिए 14 जबकि पांच गांवों में पंच पद के लिए 36 नामांकन फार्म जमा हुए हैं। वहीं, बाढड़ा पंचायत समिति क वार्ड-10 का सदस्य चुनने के लिए दो नामांकन फार्म जमा हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से जमा हुए नामांकन फार्माें की छंटनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। किसी भी नामांकन फार्म में जांच के दौरान कोई कमी नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पंचायत संस्था के आम व उप चुनाव के तहत 15 जून को मतदान होना है। इसके लिए 24 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिला निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सात टीमों ने नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार शाम पूरी कर ली जबकि शनिवार को नामांकन फार्माें की छंटनी प्रक्रिया पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed