फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Election for chairman's post postponed due to non-arrival of councillors

Charkhi Dadri News: 10 दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर सिक्किम लौटे थे अरविंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Election for chairman's post postponed due to non-arrival of councillors
हवलदार अरविंद के घर पर मौजूद परिजन व पसरा सन्नाटा। - फोटो : CharkhiDadri
झोझूकलां। सिक्किम में शुक्रवार को गहरी खाई में वाहन गिरने से 16 सैनिकों की जान चली गई। इन जवानों में दादरी जिले के झोझूकलां निवासी हवलदार अरविंद भी शामिल थे। शुक्रवार देर रात परिजनों को सैन्य अधिकारियों से हादसे की सूचना मिली। परिजनों के अनुसार अरविंद दस दिन पहले छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे जबकि जनवरी में वो सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले थे। उससे पहले ही उनकी इस हादसे में जान चली गई।
विज्ञापन

बता दें कि झोझूकलां निवासी अरविंद करीब 15 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। उनकी मौजूदा पोस्टिंग सिक्किम में थी। शुक्रवार रात ही हादसे में उनकी जान जाने की खबर पता चलने के बाद झोझूकलां में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पिता राजेंद्र सांगवान ने बताया कि अरविंद राजपूत राइफल्स में तैनात था। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्रवधु पिंकी हरियाणा पुलिस में हवलदार है और उसकी पोस्टिंग दादरी महिला थाने में है और वो गर्भवती है। अरविंद के एक आठ साल का बेटा भी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार उन्हें सूचना मिली है कि शनिवार रात तक अरविंद की पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित राजपूताना राइफल सेंटर पहुंचेगी और रविवार दोपहर तक गांव में पहुंचने की उम्मीद है। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव झोझूकलां में किया जाएगा। वहीं, पिता राजेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें बेटे के जाने का गम जरूर है, लेकिन इस बात की खुशी भी है कि उनके लाल ने देशसेवा करते हुए अपने प्राण की आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोन पर पिता को मिली बेटे के न रहने की सूचना
राजेंद्र सांगवान ने बताया कि सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना तो उन्हें शुक्रवार दोपहर को मिल गई थी, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि उस वाहन में उनका बेटा भी सवार है। उन्होंने बताया कि देर रात उन्हें सैन्य अधिकारियों ने बताया कि उत्तर सिक्क्मि में चटन से थिंगू की ओर जाते वक्त सेना का वाहन गहरी खाई में गिरा और इस हादसे में 16 जवानों की जान चली गई।
- सांत्वना देने वालों का लगा रहा तांता
शनिवार सुबह से ही जाबांज अरविंद के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। झोझूकलां के अलावा आस-पास के गांवों के लोग भी उनके घर पहुंचे और पिता व अन्य परिजनों की हिम्मत बढ़ाते नजर आए। वहीं, सोशल मीडिया पर भी दिनभर अरविंद को लोग श्रद्धांजलि देते रहे।

- पिता बोले : 8 साल के पोते को भी भेजूंगा सेना में
हवलदार अरविंद के पिता राजेंद्र सांगवान की आंखों में बेटे को खोने का गम साफ नजर आया। हालांकि इसके बावजूद उनका कहना है कि वो अरविंद के बेटे और अपने 8 वर्षीय पोते को भी देश सेवा करने के लिए सेना में भेजेंगे। उनका कहना है कि अरविंद ने हादसे में जान गंवाई है, लेकिन परिवार के लिए ये शहादत से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed