{"_id":"6a6273fef92f56f4550e28ae","slug":"elderly-woman-dies-after-being-hit-by-a-school-bus-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158119-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्कूल बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्कूल बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
Fri, 24 Jul 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव चंदेनी में वीरवार सुबह एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर झोझू कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
पुलिस को दी शिकायत में गांव चंदेनी निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसकी मां बिमला सुबह खेत से पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। मृतका के बेटे के बयान के आधार पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की भी पड़ताल कर रही है।