{"_id":"69613fd8d483313c220142da","slug":"elderly-expressed-anger-over-the-pension-cut-submitted-a-memorandum-to-the-mla-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-149921-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बुढ़ापा पेंशन कटने पर बुजुर्गों ने जताया रोष, विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बुढ़ापा पेंशन कटने पर बुजुर्गों ने जताया रोष, विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विघायक को ज्ञापन सौंपते बुजुर्ग ग्रामीण।
बाढड़ा। बुढ़ापा पेंशन काटे जाने से नाराज बुजुर्गों ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस दौरान बुजुर्गों ने विधायक उमेद पातुवास को ज्ञापन भी सौंपकर पुन: पेंशन बहाल करने की मांग उठाई।
भाकियू जिला प्रधान हरपाल भांडवा, गिरधारी मोद, ओमप्रकाश आदि बुजुर्गों ने बताया कि जिन लोगों की पेंशन काटी गई है, उनकी उम्र 70 से 80 साल तक है। बुढ़ापा पेंशन ही इनके जीवन-यापन का सहारा है। पेंशन बंद होने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बुजुर्गों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी पेंशन बहाल नहीं की गई तो 80 वर्ष के बुजुर्ग आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर हरपाल सिंह, रामअवतार, ओमप्रकाश उमरवास, रामअवतार, सतवीर, जागेराम, रामकिशन, हरि सिंह आदि मौजूद रहे।