फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Elder showing stamina in sports, won 18 gold in state level competition

आयु की सीमा लांघ जिले के बुजुर्ग खेलों में दिखा रहे दमखम, राज्यस्तरीय स्पर्धा में जीते 19 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Elder showing stamina in sports, won 18 gold in state level competition
एमडीयू रोहतक में आयोजित स्पर्धाओं के पदक विजेता जिले के बुजुर्ग खिलाड़ी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। बढ़ती आयु की बाधा को लांघकर जिले के बुजुर्ग खेलों में अपना दमखम दिखा रहे हैं। इसकी बानगी हाल ही में रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित 31वीं हरियाणा वेटनर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी देखने को मिली। इस स्पर्धा में जिले के छह बुजुर्ग खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण समेत 19 पदक जीते हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों को इस प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

रोहतक के एमडीयू खेल ग्राउंड में 31वीं हरियाणा वेटनर एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित हुई। इसमें जिले के बुजुर्ग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 60 प्लस आयुवर्ग में फूल कुमार ने डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो व शॉटपुट में स्वर्ण पदक हासिल किया। 50 प्लस आयुवर्ग में भूतपूर्व सैनिक पैंतावास खुर्द निवासी श्रीपाल यादव ने डिस्कस थ्रो व लॉंन्ग जंप में स्वर्ण और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने 200 व 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। 45 प्लस आयुवर्ग में महिला खिलाड़ी सरोज यादव ने 100 मीटर दौड़,1500 मीटर दौड़ व डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किए। 45 प्लस आयुवर्ग में बैंक कर्मचारी जोगेंद्र घणघस ने 200 व 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, 40 प्लस आयु वर्ग में भूतपूर्व सैनिक व वर्तमान में पशुपालन विभाग में कार्यरत डोहकी निवासी अमरजीत सांगवान ने 100 व 200 मीटर दौड़ और लॉंन्ग जंप में स्वर्ण पदक हासिल किए। सभी विजेता खिलाड़ियों का खेल प्रेमियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार फरवरी को राष्ट्रीय स्पर्धा में लेंगे भाग
सेवानिवृत्त खेल निदेशक छाजूराम गोयत ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन चार फरवरी से पुडुचेरी में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुआ है। जिला खेल अधिकारी प्रीतम सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भी जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed