{"_id":"61101e898ebc3e7d24313176","slug":"eight-teams-formed-to-prevent-electricity-theft-and-bill-recovery-charkhidadri-news-hsr6084198138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने व बिल रिकवरी के लिए आठ टीमों को गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने व बिल रिकवरी के लिए आठ टीमों को गठन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लॉकडाउन के बाद अब बिजली निगम ने बिजली चोरी रोकने और बिल न भरने वालों पर कार्रवाई करने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके लिए बिजली निगम ने जिला स्तर पर आठ टीमों का गठन कर दिया है। इनमें से छह टीमें रिकवरी का काम करेेंगी और दो टीमें बिजली की चोरी पकड़ेंगी। शहर में करीब 15 से ज्यादा बिजली उपभोक्ता हैं।
बिजली की चोरी रोकने और बिल न भरने वालों पर कार्रवाई करने के लिए निगम हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके लिए निगम ने विशेष योजना तैयार कर ली है। इसके लिए अब विशेष आठ टीमों का गठन कर दिया है। यह टीमें दिन-रात बिजली चोरों पर नजर रख रही हैं। जरूरत पड़ने पर नियमानुसार रात के समय भी बिजली चोरी रोकने के लिए कार्रवाई करेगी। ये टीम एरिया वाइज टीमें निगरानी रखी जा रही है। निगम ने पिछले साल 2020 में 382 बिजली चोरों से 62 लाख रुपये का जुर्माना वसूला था। बिजली निगम का अब एक ही लक्ष्य है कि बिजली चोरी रोककर लाइन लोस कम किया जाए और उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिले तथा निगम को घाटा भी न होने पाए।
वर्जन
बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए निगम पूरी तरह से सतर्क हो गया है। लोगों को चाहिए कि वे बिजली चोरी रोककर 24 घंटे बिजली पाए। समय पर बिल का भुगतान करें।
विज्ञापन
प्रदीप सोनी, एसडीओ, बिजली निगम