फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Effort to install traffic lights started in the city

Charkhi Dadri News: शहर में ट्रैफिक लाइट लगाने की कवायद शुरू

Thu, 10 Oct 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 10 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Effort to install traffic lights started in the city
शहर के लोहारू चौक पर लगाई गई ट्रैफिक लाइट।
चरखी दादरी। शहर में अब ट्रैफिक लाइट के इशारों पर वाहन दौड़ेंगे। इसके लिए नगर परिषद ने काम शुरू करवा दिया है। अगले एक माह के अंदर ट्रैफिक लाइट को चालू करने की योजना है और इसके बाद रख-रखव की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को दी जाएगी।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटें लगाने पर करीब 70 लाख रुपये का खर्च आएगा। आचार संहिता लागू होने से पहले नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ाई थी। शहर में ट्रैफिक लाइट लगाने का प्रारूप नगर परिषद के अधिकारियों ने करीब सात माह पहले तैयार किया था। वहीं, लोकसभा चुनाव के बाद निदेशालय ने इस योजना को मंजूरी दी थी। फिलहाल, शहर के किसी भी चौराहे पर ट्रैफिक लाइट नहीं है और इसके चलते एक तरफ यातायात व्यवस्था प्रभावित है तो दूसरी ओर सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर नगर परिषद ने शहर के सभी चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने की योजना तैयार की और विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले दूसरे प्रयास में टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ा दी। हालांकि उस दौरान कार्यादेश जारी नहीं हो पाए थे। अब अचार संहिता हटते ही नगर परिषद अधिकारियों ने एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिए और बुधवार से एजेंसी ने शहर में ट्रैफिक लाइट लगवाने का काम शुरू कर दिया है। पहली ट्रैफिक लाइट शहर के लोहारू चौक पर लगाई गई है और इसके बाद अन्य चौराहों को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे रोकने के लिए हर कट पर लगेंगे ब्लिंकर

चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के साथ सभी कट पर ब्लिंकर भी लगाए जाएंगे ताकि वाहन चालकों को यू-टर्न का पता चल सके और हादसे भी न हो। शहर की अंदरूनी सड़कों पर कई हादसे हो चुके हैं। इनमें लोगों के घायल होने के साथ मौत भी हो चुकी है। ज्यादातर बड़े हादसे रात के समय हुए हैं।



इन चौराहों का बढ़ेगा सुंदरीकरण
योजना में नगर परिषद की ओर से शहर के सभी बाहरी प्रवेश बिंदुओं को कवर किया गया है। नगर परिषद के रावलधी चौक, समसपुर चौक, लोहारू चौक, लाला लाजपतराय चौक, महेंद्रगढ़ चौक और चिड़िया मोड़ पर ट्रैफिक लाइट लगाई जाएंगी। इससे इन चौराहों का सुंदरीकरण बढ़ेगा जबकि यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।





शहर के छह चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जानी हैं। एजेंसी ने लाइट लगाने की कवायद शुरू कर दी है और जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करवाकर रख-रखाव की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को सौंप दी जाएगी।
-सुमित नांदल, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed