फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Education rule 134A: 577 students got admission, 502 are yet to be allotted school

शिक्षा नियम 134 ए : 577 छात्रों ने करवाया दाखिला, 502 को अभी स्कूल अलॉट होना बाकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Education rule 134A: 577 students got admission, 502 are yet to be allotted school
चरखी दादरी। जिला में शनिवार को अंतिम तिथि तक शिक्षा नियम 134ए के तहत 577 छात्रों ने अपना दाखिला करवाया है। फिलहाल 502 उम्मीदवारों को स्कूल अलॉट होना बाकी है। जल्द ही दूसरी लिस्ट विभाग की ओर से जारी की जाएगी। जिला में 155 प्राइवेट स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा नियम 134 ए के तहत शनिवार को दाखिला लेने की अंतिम तिथि थी। जिला में अंतिम तिथि तक 577 छात्रों ने विभिन्न निजी स्कूलों में दाखिला फीस जमा करवाई है। दादरी ब्लॉक में 311, बाढड़ा 45 और बौंद कलां ब्लॉक में 161 छात्रों ने दाखिला फीस जमा करवाई है। 502 छात्रों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। इन छात्रों को अगले दो तीन दिनों में स्कूल अलॉट किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

विदित रहे शिक्षा नियम 134 के तहत दाखिला के लिए दिसंबर माह में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए 1625 आवेदन प्राप्त हुए थे। कक्षा दूसरी से नौंवी में यह दाखिला प्रक्रिया चल रही है। लिखित परीक्षा के बाद स्थानीय शिक्षा विभाग कार्यालय की ओर से परिणाम का पूरा डाटा शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था। अब निदेशालय की ओर से मेरिट सूची जारी की जा रही हैं ताकि पात्र छात्रों को पारदर्शिता से दाखिला मिल सके। इसकी पुष्टि शिक्षा विभाग कार्यालय से प्रवक्ता जयवीर सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed