फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   e treatement service barred upto 2 hours

Charkhi Dadri News: ई-उपचार सेवा पोर्टल ठप होने से दो घंटे परेशान रहे मरीज

Fri, 19 Sep 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 19 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
e treatement service barred upto 2 hours
ई-उपचार पोर्टल बंद होने के बाद अस्पताल में काउंटर पर पर्ची कटवाने का इंतजार करते मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला नागरिक अस्पताल में बंद पड़ी ई-उपचार सेवा का दंश झेल रहे मरीजों को वीरवार को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्यालय स्थित ई-उपचार पोर्टल सर्वर एक घंटा 53 मिनट तक ठप रहा। इस कारण मरीजों को ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
लगभग दो घंटे बाद पोर्टल के चालू होने पर मरीजों को राहत की सांस मिली। शहर स्थित नागरिक अस्पताल में पिछले पांच माह से ई-उपचार सेवा बंद पड़ी है। जिसके बाद मरीजों की ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए काउंटर को आपातकालीन विभाग में शिफ्ट करना पड़ा था।
विज्ञापन

वीरवार को नए भवन में बनाए गए ओपीडी काउंटर पर सुबह पौने 11 बजे ई-उपचार पोर्टल अचानक बंद हो गया। पता करने पर पाया गया कि पंचकूला स्थित मुख्यालय में सर्वर ठप हो गया है। इस कारण पोर्टल ने काम करना बंद कर दिया है। इसके बाद ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए कतार में खड़े मरीजों का मर्ज और भी बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed