{"_id":"68dae5b39aff0926b90cced1","slug":"e-rikshaw-driver-will-make-union-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-145387-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ई-रिक्शा चालक बनाएंगे यूनियन, तीन को होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ई-रिक्शा चालक बनाएंगे यूनियन, तीन को होगी बैठक
Tue, 30 Sep 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14- ई-रिक्शा संचालकों के साथ बैठक करते रिंपी फोगाट। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। ई-रिक्शा चालकों ने बस स्टैंड के पीछे स्थित कार्यालय में समाजसेवी रिंपी फोगाट से मुलाकात की। चालकों ने रिंपी के समक्ष अपनी परेशानियां रखीं और पुलिसकर्मियों के व्यवहार के बारे में जानकारी दी।
चालकों ने रिंपी को बताया कि वे रिक्शा के जरिये अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। स्नातक व उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद उचित रोजगार न मिलने पर वे ई-रिक्शा चलाकर अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं। शिवेंद्र उर्फ रिंपी ने भरोसा दिलाया कि उनकी परेशानियों को दूर करवाने का काम किया जाएगा।
रिंपी ने कहा कि सबसे पहले तो ई-रिक्शा यूनियन बनाना जरूरी है। इसके लिए तीन अक्तूबर को बैठक आयोजित करने पर विचार हुआ। इस दौरान कृष्ण, संजय कुमार, रणबीर, बंटी, देवेंद्र, गौतम, संदीप, धर्मेंद्र, बलवान, बलबीर आदि मौजूद रहे।