फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   During the year 2025, 8,62,602 passengers travelled from the railway station

Charkhi Dadri News: वर्ष 2025 की अवधि में रेलवे स्टेशन से 8,62,602 यात्रियों ने किया सफर

Thu, 05 Feb 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 05 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
During the year 2025, 8,62,602 passengers travelled from the railway station
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची भिवानी- मुंंबई सेंट्रल एक्सप्रेस सवारी गाड़ी। - फोटो : 1
चरखी दादरी। बेहतर सुविधाओं और किफायती किराये के चलते रेल यातायात आमजन की पहली पसंद बनता जा रहा है। रेलवे गाड़ियां न केवल यात्रियों को सस्ता और सुरक्षित सफर उपलब्ध करवा रही हैं, बल्कि रेलवे विभाग के राजस्व में भी उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में चरखी दादरी रेलवे स्टेशन ने वर्ष 2025 में आय के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। दादरी रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन कुल 34 पैसेंजर और एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव होता है। इन गाड़ियों के माध्यम से रोजाना हजारों यात्री आवागमन करते हैं। रेलवे विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 के दौरान दादरी रेलवे स्टेशन से कुल 8,62,602 यात्रियों ने रेल सेवाओं का लाभ उठाया। इन यात्रियों के सफर के माध्यम से स्टेशन ने करीब 10,22,83,974 रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जो रेलवे के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विज्ञापन

लंबी दूरी की एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव के कारण रेलवे स्टेशन परिसर में दिनभर यात्रियों की भारी आवाजाही बनी रहती है। प्रतिदिन आठ हजार से अधिक यात्री दादरी रेलवे स्टेशन से सफर करते हैं। इससे न केवल स्टेशन की उपयोगिता बढ़ी है, बल्कि यह क्षेत्र रेलवे के लिए आर्थिक रूप से भी महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि रेल यात्रा में जहां अन्य परिवहन साधनों की तुलना में किराया कम होता है, वहीं यात्रियों को सफर के दौरान कई आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। साफ-सुथरे कोच, आरक्षित सीट व्यवस्था, समयबद्ध परिचालन और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम यात्रियों का भरोसा लगातार बढ़ा रहे हैं।

अप्रैल में सबसे कम यात्रियों ने किया सफर : स्थानीय रेलवे स्टेशन से रेल गाडि़यों में सफर करने वाले यात्रियों की बात करें तो अप्रैल महीने में सबसे कम लोगों ने सफर किया है। अप्रैल में 55 हजार 80 लोगों ने टिकट कटवाने के बाद सफर किया, वहीं, जून माह में गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण सबसे अधिक 84,119 यात्रियों ने सुविधा का लाभ उठाया। इसका बड़ा कारण है कि गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे और अपने परिजन घूमने के लिए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed