फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dumper hits the car of a family returning after visiting Khatushyam, son dies

Charkhi Dadri News: खाटूश्याम दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार को डंपर ने मारी टक्कर, बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
Dumper hits the car of a family returning after visiting Khatushyam, son dies
चरखी दादरी/बौंदकलां। नेशनल हाईवे 152-डी पर शनिवार रात को एक डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में खाटूश्याम से लौट रहे करनाल निवासी दंपती के बेटे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, रविवार को रोहतक पीजीआई में मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में करनाल के सेक्टर-5 निवासी विनय सिंगला ने बताया कि वह कारोबारी है। 27 जनवरी को वो अपनी पत्नी वंदना गुप्ता, बेटे अक्षत सिंगला और बेटी श्रेष्ठा के साथ करनाल से खाटूश्याम गए थे। वहां से शाम को वे वापस करनाल आने के लिए चले थे। विनय सिंगला ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह एनएच 152-डी पर रानीला रेस्ट एरिया के समीप पहुंचे तो एक डंपर चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

विनय सिंगला ने बताया कि हादसे में अगली सीट पर बैठा उसका बेटा अक्षत सिंगला गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसकी पत्नी, बेटी व उसको भी चोटें लगी हैं। वहीं, बौंदकलां थाना पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed