फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   dumper driver died in accident

Charkhi Dadri News: एनएच-334 बी पर ट्रॉला-डंपर टकराए, डंपर चालक की मौत

Tue, 01 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 01 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
dumper driver died in accident
हादसे के बाद एनएच 334बी पर क्षतिग्रस्त खड़ा ट्राला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। एनएच 334 बी पर गांव लोहरवाड़ा के पास सोमवार सुबह ट्राॅले व डंपर की भिड़ंत हो गई। हादसे में 30 वर्षीय डंपर चालक टीटू की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिए और शव का पोस्टमार्टम कराया।
मृतक के साढ़ू महेशचंद ने बताया कि टीटू 10 साल से दादरी में रह रहा था। मूलरूप से वह यूपी के हाथरस जिले के गांव नंगला उदैया का निवासी था। दादरी में वह डंपर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन

महेशचंद ने बताया कि सोमवार सुबह टीटू दादरी से डस्ट लेकर दिल्ली जा रहा था। इसी बीच सुबह करीब 5 बजे जब वह एनएच 334-बी पर गांव लोहरवाड़ा में पहुंचा तो अचानक उसकी आंख में कुछ गिर गया। इसके कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और सामने से आ रहे एक ट्राॅला से डंपर की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में डंपर आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और टीटू गंभीर से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्राॅला चालक ने पुलिस को जानकारी दी तो टीटू को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और सुबह करीब 11 बजे परिजन मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी एएसआई अवनीत ने टीटू के भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed