Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Due to the effect of western disturbance, the weather became clear, the day temperature increased by 1 degree.

Charkhi Dadri News: पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद मौसम हुआ साफ, दिन का तापमान 1 डिग्री बढ़ा

Mon, 02 Nov 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 02 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Due to the effect of western disturbance, the weather became clear, the day temperature increased by 1 degree.
चरखी दादरी। जिले में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई बारिश के बाद अब मौसम साफ हो गया है। आसमान से बादलों की आवाजाही कम होने के साथ धूप निकलने लगी है। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट आई है। इससे मौसम में सर्दी का एहसास भी बढ़ रहा है। दिन का तापमान 30 डिग्री और रात का तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को दिन का तापमान 29 डिग्री था। रविवार को इसमें एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को बारिश का दौर थमने के बाद आसमान साफ हुआ। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी मौसम साफ रहेगा। धूप निकलने की भी संभावना है। दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात का तापमान कम रहने से सुबह-शाम ठंडक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के प्रभाव से खेतों में नमी बढ़ी
अर्नब तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को रिमझिम बारिश देर रात तक जारी रही। चरखी दादरी में छह एमएम और बाढ़ड़ा क्षेत्र में चार एमएम बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से तापमान में गिरावट आई और खेतों में नमी बढ़ी। करीब 20 हजार एकड़ में बोई गई सरसों के अंकुरण को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई थी। धान की कटाई और झड़ाई का काम भी प्रभावित हुआ।

पांच तक मौसम शुष्क रहने के आसार
मौसम अनुकूल होने से किसानों को अब राहत मिली है। खेतों में खड़ी धान की फसल की कटाई गति पकड़ रही है। सरसों और गेहूं की बिजाई के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। बारिश के कारण सरसों की खराब हुई बिजाई किसान दोबारा कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, पांच नवंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है और बारिश नहीं होगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री तथा न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed