{"_id":"696a8b7c0522c9951500c434","slug":"due-to-repair-work-the-movement-of-vehicles-will-remain-closed-from-dhani-gate-on-19th-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-150236-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मरम्मत कार्य के चलते 19 को ढाणी फाटक से बंद रहेगा वाहनों का आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मरम्मत कार्य के चलते 19 को ढाणी फाटक से बंद रहेगा वाहनों का आवागमन
Sat, 17 Jan 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। ढाणी रोड फाटक के समीप बने पुल संख्या 20 डीएन का जर्जर स्लैब बदलने के लिए 19 जनवरी को रेलवे मंडल की ओर से सुबह सात बजे से सांय सात बजे तक फाटक को बंद रखा जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने फाटक से गुजरने वाले वाहन चालकों का 19 जनवरी को आवागमन बंद रखने के लिए एसडीएम, रोडवेज महाप्रबंधक, स्टेशन अधीक्षक, निरीक्षक रेलवे पुलिस व भिवानी रेलवे सुरक्षा बल को पत्र लिखा है।
रेलवे की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार ढाणी रेलवे फाटक के पास बनाए गए पुल की मरम्मत के चलते 19 जनवरी को सुबह सात बजे से सांय सात बजे तक फाटक को वाहन चालकों के लिए बंद रखा जाएगा। रेलवे पीडब्ल्यूआई अरुण कुमार ने बताया कि पुल काफी पुराना होने के कारण जर्जर स्थिति में है जिसके चलते रेलवे मंडल की ओर से इसके स्लैब को बदलने का कार्य किया जाना है। जिसके कारण ढाणी फाटक को उस दिन बंद करना जरूरी है ताकि कार्य के दौरान कोई व्यवधान न हो। उन्होंने बताया कि फाटक संख्या सी34 से वाहनों का अवागमन बंद रखने के लिए जिला स्तरीय संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर अवगत करवाया गया है।