{"_id":"678a9a44836fa429d2022fb5","slug":"due-to-fog-drivers-face-problems-in-transportation-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-130091-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कोहरा छाया तो वाहन चालकों को आवागमन में हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कोहरा छाया तो वाहन चालकों को आवागमन में हुई परेशानी
Fri, 17 Jan 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
शहर में छाए कोहरे के बीच से गुजरते वाहन चालक।
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार को घना कोहरा छाया। मौसम में ठंडक बनी रही। कोहरे की वजह से दृश्यता 20 मीटर आंकी गई। दोपहर बाद दो घंटे के लिए हल्की धूप भी खिली। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम एक डिग्री बढ़ा है। वातावरण में नमी की मात्रा 81 प्रतिशत रही और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
कोहरे की वजह से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। दृश्यता कम होने पर सड़कों पर वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत आई।मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 22 व 23 जनवरी को हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी आशंका है। उन्होंने बताया कि एक के बाद एक विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ठंड का सिलसिला अभी जारी रहेगा।